अपडेटेड 19 March 2026 at 23:35 IST

IPL 2026: क्या MS Dhoni छोड़ रहे हैं अपना लकी जर्सी नंबर 7? IPL से पहले वायरल पोस्ट ने मचाया गदर

MS Dhoni: टीम इंडिया और आईपीएल टीम चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 में जर्सी नंबर 7 के बजाय जर्सी नंबर 8 में नजर आने वाले हैं।

Follow :  
×

Share


क्या MS Dhoni छोड़ रहे हैं अपना लकी जर्सी नंबर 7? | Image: Social media

MS Dhoni Jersey Number: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जर्सी नंबर 7 पिछले दो दशकों से उनकी पहचान बन चुका है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए धोनी 'थाला 7' सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस के लिए किसी भावना से कम नहीं है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एमएस धोनी से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि धोनी की जर्सी बदलने वाली है। इस वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है, जिसमें सीएसके की जर्सी पर 'धोनी' के साथ नंबर 7 नहीं, बल्कि नंबर 8 दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट से फैंस के बीच उत्सुकता देखी जा सकती है कि धोनी का जर्सी नंबर बदलने वाला तो नहीं है।

क्या बदलने वाला है MS Dhoni का जर्सी नंबर?

दरअसल, अफवाहों का बाजार तब गर्म होने लगा जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। फोटो में दिखाया गया कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की किट पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम और नंबर 8 दिख रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा चलने कि क्या धोनी की लकी जर्सी-7 बदलने वाली है।

जर्सी नंबर-8 को लेकर क्या है सच्चाई?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये तस्वीर किसी आधिकारिक घोषणा का हिस्सा नहीं है। धोनी के जर्सी नंबर-7 बदलने को लेकर न ही चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी ने ऐलान किया है और न ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कुछ आधिकारिक बयान जारी किया गया है। कई लोगों का मानना है कि यह किसी फैन द्वारा बनाई गई एडिटेड इमेज हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह विज्ञापन का नया हथकंडा है।

धोनी के लिए नंबर 7 से खास रिश्ता

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni का जर्सी नंबर 7 उनके करियर का प्रतीक बन चुका है। साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से लेकर 2019 तक टीम इंडिया के कप्तान रहते हुए इसी जर्सी को पहना। वहीं, आईपीएल में सीएसके के लिए अभी तक धोनी नंबर 7 जर्सी के साथ ही मैदान पर उतरते हैं। नंबर 7 को धोनी की पहचान माना जाता है।

विलियर्स ने धोनी को दिया है खास सुझाव

आईपीएल से पहले RCB के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने धोनी को खास सलाह दी। उन्होंने कहा आगामी सीजन (सीजन 2026) में धोनी को CSK की तरफ से छठे या उससे उपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। ऐसा करने से वो टीम को ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रविंद्र जडेजा को पिला दिया पानी... हर गेंद पर एक से बढ़कर एक शॉट, ऑलराउंडर भी मुस्कुराने लगे, VIDEO
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 23:35 IST