MS Dhoni: पिच पर धोनी, स्टैंड में मम्मी-पापा-पत्नी-बेटी सब टकटकी लगाए... बढ़ गई दर्शकों की धड़कनें; होने वाला है बड़ा खुलासा?
IPL 2025 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा, धोनी इस वक्त क्रीज पर हैं और चेन्नई के फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई है।
MS Dhoni : आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। धोनी इस वक्त क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और चेन्नई के फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में धोनी का ये मैच देखने के लिए पहली बार उनके पेरेंट्स भी पहुंचे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का ये आखिरी आईपीएल मैच माना जा रहा है। धोनी को इस मैच में चीयर करने और सपोर्टड करने के लिए उनकी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा धोनी भी आए हैं।
धोनी के पेरेंट्स भी मैदान पर दिखे
अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सीएसके को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफियां जितवाई हैं। हैरानी की बात ये है कि धोनी का मैच देखने के लिए आज तक उनके पेरेंट्स ग्राउंड पर नहीं आए थे लेकिन आज धोनी के माता-पिता मैदान पर आए हैं। जो इस बात का इशारा कर रही है कि शायद ये धोनी का आखिरी आईपीएल मैच है।
चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ये चेन्नई की लगातार तीसरी हार रही। इससे पहले सीएसके को आरसीबी ने चेन्नई में ही हराया था, फिर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को करारी मात दी थी और अब दिल्ली ने भी चेन्नई को उसी के घर में 25 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ सीएसके पॉइंट टेबल पर 8वें स्थान पर आ गई है।
दिल्ली से हार के बाद धोनी ने जिस तरह से हर खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और पिच से विदाई ली उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि ये आखिरी बार है जब वे आईपीएल में मैदान पर दिख रहे हैं। अब धोनी आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं या नहीं ये तो थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा।
क्या धोनी लेने वाले हैं IPL से संन्यास?
आपको बता दें कि एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले लिया था। उसके बाद से अब माही सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 2023 में जब सीएसके ने आईपीएल का खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया था तब चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ही थे।
आईपीएल 2024 से पहले धोनी खुद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पद से हट गए और उन्होंने ये जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को दे दी। अब चेन्नई की कप्तानी गायकवाड़ संभालते हैं और धोनी बतौर खिलाड़ी टीम में उनके साथ खेलते हैं।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 5 April 2025 at 19:03 IST