अपडेटेड 5 April 2025 at 17:02 IST
CSK फैंस में मची खलबली, पहली बार अपने माही को देखने स्टेडियम पहुंचे माता-पिता, क्या आज दिल तोड़ देंगे धोनी?
MS Dhoni Parents at Chepauk Stadium: धोनी के पेरेंट्स को मैदान पर देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि कहीं उनके माही, थाला आईपीएल से रिटायर तो नहीं होने वाले हैं?
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni Parents at Chepauk Stadium: टीम इंडिया और आईपीएल (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ( MS Dhoni ) के साथ आज वो हुआ है जो आज के पहले कभी नहीं हुआ। धोनी के माता-पिता चेन्नई में सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच खेला जा रहा मुकाबला देखने के लिए मैदान में पहुंचे हैं। धोनी के माता-पिता पहली बार अपने बेटे का मैच देखने के लिए स्टेडियम आए हैं।
धोनी के पेरेंट्स अपने बेटे का हौसला बड़ाने मैदान पर पहुंचे हैं पर इस बात ने फैंस के मन में हलचल बढ़ा दी है। धोनी के पेरेंट्स को मैदान पर देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि कहीं उनके प्यारे माही, थाला आईपीएल से रिटायर तो नहीं होने वाले हैं? धोनी के रिटायरमेंट की खबरों ने सोशल मीडिया पर और ग्राउंड पर फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा दी हैं।
धोनी के पेरेंट्स पहुंचे चेपॉक स्टेडियम
आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान सीएसके की फील्डिंग के दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में एमएस धोनी के माता-पिता दिखे।
पहली बार बेटे माही का मैच देखने मैदान पर पहुंचे धोनी के पेरेंट्स
आपको यहां बता दें कि आज तक धोनी का कोई भी मुकाबला देखने के लिए उनके माता-पिता मैदान पर नहीं आए हैं। ये पहला मौका है जब माही के पेरेंट्स बेटे का मैच देखने के लिए चेपॉक आए हैं। माही के माता-पिता की ग्राउंड से तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।
Advertisement
धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 बार जीता IPL खिताब
आपको बता दें कि एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले लिया था। उसके बाद से अब माही सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 2023 में जब सीएसके ने आईपीएल का खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया था तब चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ही थे।
आईपीएल 2024 से पहले धोनी खुद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पद से हट गए और उन्होंने ये जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को दे दी। अब चेन्नई की कप्तानी गायकवाड़ संभालते हैं और धोनी बतौर खिलाड़ी टीम में उनके साथ खेलते हैं।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 5 April 2025 at 16:58 IST