अपडेटेड 22 March 2026 at 22:53 IST

IPL से पहले CSK का रीयूनियन; MS धोनी ने लूटी महफिल, DJ ब्रावो के साथ किया डांस, फैंस बोले 'धुरंधर'; VIDEO वायरल

IPL 2026 CSK: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित 'ROAR 2026' इवेंट में MS धोनी और ड्वेन ब्रावो ने 'चैंपियन' गाने पर डांस कर महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


IPL CSK ROAR 2026 | Image: CSK

IPL 2026 के आगाज से पहले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा आयोजित 'ROAR 2026' इवेंट में टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने डांस से समां बांध दिया। सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो 'धुरंधर' और 'लीजेंड्स' जैसे कैप्शन के साथ तेजी से वायरल हो रहा है।

'चैंपियन' धुन पर थिरके थाला और ब्रावो

इवेंट के दौरान ड्वेन ब्रावो ने खचाखच भरे स्टेडियम में अपने मशहूर 'चैंपियन' गाने पर परफॉर्म किया। पहली कतार में बैठे धोनी को देखते ही ब्रावो उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद धोनी ने भी मुस्कुराते हुए ब्रावो के साथ कदम से कदम मिलाया और डांस किया। वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर होने के बावजूद, ब्रावो इस खास रीयूनियन के लिए चेन्नई पहुंचे थे। फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ब्रावो के सेलिब्रेशन और धोनी की मुस्कान की बहुत याद आती है।”

धोनी और ब्रावो के बीच 'दोस्ताना' मस्ती

इससे पहले देखा गया कि हमेशा की तरह धोनी और ड्वेन ब्रावो के बीच मैदान पर हंसी-मजाक का दौर चला। ट्रेनिंग सेशन के दौरान जब ब्रावो क्रीज छोड़कर आगे बढ़े और गेंद मिस कर गए, तो धोनी ने उन्हें स्टंप करने के बजाय मुस्कुराते हुए छोड़ दिया। यह नजारा देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस झूम उठे।

ब्रावो और CSK का अटूट रिश्ता

बता दें, ड्वेन ब्रावो का IPL करियर चेन्नई सुपर किंग्स के बिना अधूरा है। 2011 में टीम से जुड़ने के बाद से उन्होंने अपना अधिकांश करियर इसी फ्रेंचाइजी के साथ बिताया। ब्रावो ने CSK के लिए 116 मैचों में 140 विकेट लिए और 1004 रन बनाए। वह टीम के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बता दें, धोनी और ब्रावो की ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड केमिस्ट्री हमेशा से चर्चा का विषय रही है, जो इस इवेंट में भी साफ दिखाई दी।

IPL 2026 में CSK का शेड्यूल

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत गुवाहाटी के मैदान पर करेगी। शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, 30 मार्च को टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। इसके बाद चेन्नई में 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 3 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगे। फिर 11 अप्रैल को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला खेला जाएगा। चेपॉक में हुई इस शाम ने यह साफ कर दिया कि चाहे धोनी कप्तानी करें या न करें, चेन्नई के 'थाला' के प्रति फैंस का दीवानगी कभी कम नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:  Virat Kohli ने RCB से की चार्टर्ड फ्लाइट की मांग? IPL के गैप के बीच जाएंगे लंदन, खुद बताई पूरी सच्चाई
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 22:53 IST