अपडेटेड 22 March 2026 at 17:11 IST
Virat Kohli ने RCB से की चार्टर्ड फ्लाइट की मांग? IPL के गैप के बीच जाएंगे लंदन, खुद बताई पूरी सच्चाई
Virat Kohli: IPL 2026 के बीच विराट कोहली को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं, जिसका खंडन खुद विराट कोहली ने कर दिया है और उसकी खिल्ली उड़ाई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026 की शुरूआत 28 मार्च 2026 से होने वाली है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। 19वें सीजन की तैयारी के लिए RCB समेत सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी अपने-अपने खेमे में जा चुके हैं और तैयारियों में जुट गए हैं।
इसी कड़ी में RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी लंदन से भारत आ गए हैं। वह 19वें सीजन के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच उनको लेकर एक खबर वायरल हो रही है, जिसने सबका ध्यान खींचा है।
Virat Kohli को लेकर फैली अफवाह
विराट कोहली को लेकर एक अफवाह सामने आई है, जिसे लेकर किंग कोहली ने खुद खंडन कर दिया है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि विराट कोहली IPL 2026 के ब्रेक के दौरान भारत और लंदन के बीच पर्सनल ट्रेवल के लिए RCB से चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है। इसके अनुसार, अगर मैच के बीच 3 दिन से ज्यादा का गैप है तो विराट लंदन रवाना हो जाएंगे और अगले मैच से पहले वापस आएंगे।
कोहली ने किया खंडन
हालांकि सोशल मीडिया में फैल रही इन अफवाहों पर कोहली की एक रिएक्शन ने सारी तस्वीर साफ कर दी है। किंग ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वायरल तस्वीर के साथ हंसने की इमोजी लगाई है, जिससे साफ होता है कि यह खबर सिर्फ एक मजाक है और कोहली पूरे सीजन भारत में ही रहने वाले हैं।
IPL 2026 के लिए विराट कर रहे तैयारी
दरअसल, विराट कोहली फिलहाल IPL 2026 की तैयारियों में जुटे हैं, वो RCB के कैंप से पिछले हफ्ते ही जुड़ गए थे। इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज RCB के ट्रेनिंग कैंप से सामने आते रहते हैं। विराट की मौजूदगी से RCB के प्लेयर्स को काफी हौसला मिलेगा और कोहली अपने साथी खिलाड़ियों को अपना अनुभव भी खूब बताते हैं। बता दें, IPL में विराट और RCB का साथ पहले सीजन से बरकरार है। वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका पूरा IPL करियर सिर्फ एक टीम के साथ गुजरा है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 17:11 IST