अपडेटेड 6 April 2025 at 19:05 IST

'ये मैं तय नहीं कर रहा...', MS Dhoni ने आईपीएल संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, कह डाली ऐसी बात फैंस हुए हैरान

शनिवार, 5 अप्रैल को जब धोनी के माता-पिता उनका मैच देखने के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे तो एक बार फिर से धोनी के संन्यास की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।

Follow :  
×

Share


MS Dhoni break silence on indian premier league retirement in a podcast video viral | Image: X

IPL 2025, MS Dhoni: हर साल भारतीय फैंस को आईपीएल के शुरु होने का इंतजार होता है और उसके साथ ही उन्हें इस बात का भी इंतजार होता है कि वे अपने प्यारे माही को एक बार फिर से मैजान पर देखेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को 2020 में अलविदा कह दिया था, अब धोनी के आईपीएल संन्यास की अटकलें सोशल मीडिया पर काफी तेज हो गई हैं।

शनिवार, 5 अप्रैल को जब धोनी के माता-पिता उनका मैच देखने के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे तो एक बार फिर से धोनी के संन्यास की अटकलों ने जोर पकड़ लिया। चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके होम ग्राउंड पर 25 रनों से हराया। लेकिन धोनी ने आईपीएल संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा। अब धोनी का आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

IPL संन्यास पर क्या बोले धोनी?

यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में एमएस धोनी ने अपने आईपीएल रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए कहा वे इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं सोच रहे हैं। धोनी ने कहा,

धोनी का ये बयान दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद नहीं आया है। ये पॉडकास्ट आईपीएल शुरु होने से पहले रिकॉर्ड हुआ था। धोनी का ये बयान सुनने के बाद से थाला फैंस को थोड़ी राहत मिली होगी कि इस पूरे सीजन वे एमएस धोनी को पीली जर्सा में देख सकेंगे। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 2023 में जब सीएसके ने आईपीएल का खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया था तब चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ही थे।

धोनी की कप्तानी में CSK ने जीती 5 आईपीएल ट्रॉफी

धोनी का ये बयान दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद नहीं आया है। ये पॉडकास्ट आईपीएल शुरु होने से पहले रिकॉर्ड हुआ था। धोनी का ये बयान सुनने के बाद से थाला फैंस को थोड़ी राहत मिली होगी कि इस पूरे सीजन वे एमएस धोनी को पीली जर्सा में देख सकेंगे। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 2023 में जब सीएसके ने आईपीएल का खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया था तब चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ही थे।

ये भी पढ़ें- CSK फैंस में मची खलबली, पहली बार अपने माही को देखने स्टेडियम पहुंचे माता-पिता, क्या आज दिल तोड़ देंगे धोनी?


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 19:05 IST