अपडेटेड 21 February 2024 at 16:56 IST
अंतिम वक्त, आखिरी कॉल...मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में इस IPL क्रिकेटर का आया नाम, मचा हड़कंप
सूरत की फेमस मॉडल तानिया सिंह की सुसाइड की खबर सामने के बाद से पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए IPL के अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया
Model Taniya Singh Suicide Case: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा का नाम मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में उछल गया है। सूरत की एक फेमस मॉडल तानिया सिंह (Model Taniya singh) की सुसाइड के बाद आईपीएल खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।
जांच के दौरान तानिया का फोन चेक किया गया। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि तानिया के फोन से आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को की गई थी।
तानिया के फोन से आखिरी कॉल अभिषेक को
सूरत की फेमस मॉजल तानिया सिंह ने 20 फरवरी को देर रात अपने घर में सुसाइड कर लिया। तानिया लगभग दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। मॉडल तानिया के सुसाइड करने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान तानिया का फोन चेक किया गया। इस दौरान कॉल लाग में आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को की गई थी।
तानिया सिंह के इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वो एक डिस्क जॉकी, मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल हैं। मॉडल तानिया कल (20 फरवरी) देर रात घर लौटी और उसके बाद उसने अपनी जान ले ली। मॉडल को उसे मृत देखकर उसका परिवार बदहवास हो गया।
पुलिस ने अभिषेक को बुलाया पूछताछ के लिए
तानिया की सुसाइड करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी जांच शुरू की। इस दौरान IPL में SRH खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि अभिषेक तानिया सिंह के संपर्क में थे। जांच में यह बात भी सामने आई कि तानिया और अभिषेक पिछले कुछ समय से संपर्क में नहीं थे, लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक को इसलिए बुलाया, क्योंकि वो उनके दोस्त थे।
यह भी पढ़ें- वेलकम चैंप...विराट के लाडले Akaay को सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई, पोस्ट कर कहा- चमकते रहो - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 16:35 IST