अपडेटेड 31 March 2025 at 20:32 IST

MI vs KKR: प्लेइंग 11 से रोहित शर्मा आउट तो फैंस में मची खलबली, इंपैक्ट प्लेयर के जरिए कहीं खेला तो नहीं हो रहा?

आईपीएल 2025 में क्रिकेट फैंस को उस वक्त करारा झटका लगा जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा का नाम नहीं था।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma Dropped? | Image: PTI

MI vs KKR, IPL 2025: आईपीएल 2025 में क्रिकेट फैंस को उस वक्त करारा झटका लगा जब कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग 11 (Playing XI) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम नहीं था। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया पर उन्होंने इस दौरान एक बार भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का जिक्र नहीं किया।

आपको बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है। मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

प्लेइंग XI में रोहित शर्मा का नाम नहीं

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जब वे टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में बता रहे थे उस वक्त उन्होंने एक बार भी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम नहीं लिया। जब प्लेइंग 11 आई तो इसमें से रोहित शर्मा का नाम गायब था और ये सूचना थी कि वे जब वे बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आएंगे।

फैंस के बीच मची खलबली

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भूचाल सा आ गया। रोहित शर्मा आईपीएल में अच्छी लय में नहीं दिख रहे हैं और अब उन्हें इस तरह प्लेइंग XI से बाहर किए जाने के बाद से फैंस ने सोशल मीडिया पर अटकले लगाना शुरु कर दिया है।

हालांकि मैच शुरु होने से पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ बात करते नजर आए। इस फोटो को देखकर एक बात तो निश्चित तौर पर कही जा सकती है कि दूसरी पारी में वे मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।  

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11-

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर। 

ये भी पढ़ें- सनातनी रंग में रंगे हार्दिक पांडया का शानदार आगाज, पहले जीता टॉस अब लगातार हार का सामना कर रही मुंबई को दिलाएंगे पहली जीत?


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 31 March 2025 at 20:32 IST