MI vs KKR: मुंबई में आज MI-KKR के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला, यहां पढ़िए टीमों की संभावित प्लेइंग 11
MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी।
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो MI के लिए घरेलू मैदान भी है।
आईपीएल के दूसरे मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा और 7:30 में लाइव एक्शन शुरू हो जाएगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी, तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को मिले नए उपकप्तान रिंकू सिंह पर भी फैंस की निगाहें रहेंगी। दोनों ही टीमें मैदान पर टीम संतुलन के साथ उतरना चाहेगी। दोनों टीमों के पास लगभग शानदार स्क्वॉड है, जो जीत की राह आसान कर सकते हैं।
मुंबई के बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में MI की बल्लेबाजी यूनिट पर फैंस की नजरें सबसे अधिक रहने वाली है। मुंबई की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े नाम हैं, जबकि ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या टीम की रीढ़ बने हुए हैं। टीम में विदेशी खिलाड़ियों का भी विकल्प मौजूद हैं।
KKR कर सकता है उलटफेर
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले को जीतकर सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम को अपने गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है। आईपीएल से पहले मुस्तफिजुर रहमान और बाद में आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण बाहर है। बैटिंग में केकेआर के पास रिंकू सिंह, रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी हैं।
MI-KKR हेड-टू-हेड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है।
MI की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
KKR की संभावित प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 15:55 IST