KKR मुकाबले से पहले MI की बढ़ी टेंशन, क्या जसप्रीत बुमराह पहले मैच में नहीं खेलेंगे? सामने आया अपडेट
MI vs KKR: रविवार, 29 मार्च को MI बनाम KKR के बीच मैच खेला जाएगा। इस बीच बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की संभावना कम है।
- खेल समाचार
- 3 min read

MI vs KKR: रविवार, 29 मार्च को मुंबई में मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल 2025 सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद MI की टीम पहले ही मैच से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी, वहीं, KKR की टीम भी जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।
आईपीएल के नए सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस को जोरदार झटका लगने की उम्मीद है। KKR के मैच से एक दिन पहले एमआई ने शुक्रवार को अभ्यास सत्र में जमकर मेहनत की। इस अभ्यास सत्र में लगभग हर खिलाड़ी मौजद थे, लेकिन MI के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हुए। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि क्या KKR के खिलाफ बुमराह नहीं खेलेंगे?
अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह नहीं दिखें
रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मैच से पहले MI के लगभग हर खिलाड़ी ने जमकर पसीना बहाया, लेकिन इस अभ्यास सत्र में MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इसमें शामिल नहीं हुए। ऐसे में फैंस यह कयास लगाने लगे हैं कि बुमराह शायद KKR के खिलाफ मैच मिस करने वाले हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के खेलने और ना खेलने को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे बुमराह
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह अपनी फिटनेस को लेकर कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE पहुंचे थे। वो वहां अपनी गेंदबाजी के अलावा, फिटनेस टेस्ट के करने के लिए गए थे। इसके बाद कयास तेज होने लगा कि बुमराह कुछ मैच मिस कर सकते हैं। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो उनकी अनुपस्थिति से निश्चित रूप से MI की टीम कमजोर पड़ सकती है।
Advertisement
बुमराह के ना खेलने से KKR को फायदा
जसप्रीत बुमराह MI के लिए हमेशा से शानदार और किफायती गेंदबाज रहे हैं। वह अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी से टीम को काफी नुकसान होगा, लेकिन कोलकाता के खिलाफ मैच में उनकी जगह कौन खेलता है, यह देखना दिलचस्प होगा। वहीं, बुमराह के ना खेलने से KKR को फायदा हो सकता है।
MI का आईपीएल 2026 में शेड्यूल
- मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-29 मार्च, 2026-मुंबई-07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स-04 अप्रैल-2026-दिल्ली-03:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 07 अप्रैल, 2026 गुवाहाटी 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 12 अप्रैल, 2026 मुंबई 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स 16 अप्रैल, 2026 मुंबई 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स 20 अप्रैल, 2026 अहमदाबाद 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल, 2026 मुंबई 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 29 अप्रैल, 2026 मुंबई 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 02 मई, 2026 चेन्नई 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 04 मई, 2026 मुंबई 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 10 मई, 2026 रायपुर 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स 14 मई, 2026 धर्मशाला 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 20 मई, 2026 कोलकाता 07:30 PM
- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 24 मई, 2026 मुंबई 03:30 PM
ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: मैदान पर उतरते ही Ishan Kishan रच देंगे नया इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ये कारनामा