PBKS v CSK: चेन्नई के खिलाफ पंजाब की जीत से एक नहीं कई टीमों को होगा फायदा, कैसे? समझें पूरा समीकरण

IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर हो रही है। धर्मशाला में खेला जा रहा ये IPL मुकाबला काफी अहम है। पंजाब की जीत कईयों को फायदा देगी।

 
Follow :
CSK पर पंजाब की जीत से एक नहीं कई टीमों को होगा फायदा | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में आज का मुकाबला बेहद खास है। दरअसल IPL 2024 सीजन में पहली बार धर्मशाला (Dharamshala) में मैच खेला जा रहा है। IPL 2024 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच भिड़ंत हो रही है।

दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि ये मैच काफी कुछ तय करेगा। प्लेऑफ की रेस में कौन सी टीम आगे जाएगी और किसकी गाड़ी पर ब्रेक लग जाएगा, ये इस मैच के नतीजे से तय होगा, लेकिन एक और बड़ी बात है, जो इस मुकाबले को और ज्यादा महत्वपूर्ण बनाती है। अगर CSK ये मैच जीतती है तो सिर्फ उसे ही फायदा होगा, लेकिन अगर पंजाब की जीत होती है तो इससे एक नहीं बल्कि कई टीमों को फायदा होगा। 

रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में इस सीजन CSK का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीते हैं तो 5 हारे हैं। वहीं शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के चोटिल होने के बाद सैम करन की अगुवाई में खेल रही पंजाब की टीम मझदार में फंसी हुई है, लेकिन उसकी उम्मीदें खत्म नहीं हुईं हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) ने 10 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 6 हारे हैं। 8 अंकों के साथ पंजाब इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल (Point Table) में आठवें नंबर पर है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बड़ा है। 

पंजाब की जीत से बाकी टीमों को कैसे होगा फायदा?

इस मैच में जीत के साथ पंजाब तो प्वॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाएगा, लेकिन पंजाब की जीत से बाकी टीमों को भी फायदा होगा। दरअसल पंजाब की जीत के साथ मुंबई इंडियंस, RCB, गुजरात टाइटंस जैसी लो रैंक टीमों की उम्मीदें बरकरार रहेंगी तो वहीं टॉप-4 टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की स्थिति मजबूत रहेगी। पंजाब की जीत के साथ मुंबई, बेंगलुरु, गुजरात और खुद पंजाब प्लेऑफ की क्वालीफिकेशन की दौड़ में बना रहेगा। 

वहीं अगर CSK मैच जीत जाती है तो इसके 12 अंक हो जाएंगे और क्योंकि उसका नेट रन रेट जबरदस्त है तो वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और SRH को पछाड़ कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। LSG इस वक्त 10 मैचों में 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-3 पर है। वहीं SRH भी 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। लखनऊ और हैदराबाद का नेट रन रेट क्रमश: +0.094 और +0.072 है, जो CSK से कम है। ऐसे में इन टीमों को नुकसान होगा। 

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक CSK ने पहला विकेट गंवा दिया। अर्शदीप सिंह ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा है। 

ये भी पढ़ें- IPL को लेकर अंदर की खबर, खत्म हो जाएगा ये बड़ा रूल; रोहित से लेकर सिराज तक कर चुके हैं आलोचना

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 5 May 2024 at 15:53 IST