अपडेटेड 7 April 2024 at 23:38 IST

IPL 2024: गुजरात के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार जीत, लेकिन लग गया बड़ा झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर IPL 2024 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। लखनऊ ने मैच तो जीत लिया, लेकिन उसे एक बड़ा झटका लगा है।

Follow :  
×

Share


लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव | Image: X

IPL 2024: केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले कुछ मैचों से बहुत अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है। टीम का विजयी क्रम जारी है। लखनऊ ने गुजरात टाइटंस को हराकार IPL 2024 में जीत की हैट्रिक लगाई है। LSG ने ये मैच तो जीत लिया है, लेकिन उसे एक बड़ा झटका लगा है। 

लगातार तीसरी जीत के साथ टीम बहुत खुश है, लेकिन उसके लिए एक बुरी खबर भी आई है। दरअसल दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पीड स्टार मयंक यादव को आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले से बाहर जाना पड़ा। गोली की गति से गेंदबाजी करने वाला ये युवा बॉलर सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। 

मयंक की स्पीड भी रही कम

IPL 2024 के अपने शुरुआती दो मैचों में गोली की स्पीड के साथ सनसनी मचाने वाले 21 वर्षीय मयंक पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे, लेकिन सिर्फ एक ओवर करने के बाद टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए। वो अपने ओवर में केवल दो बार 140 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार से गेंदबाजी कर पाए। मयंक ने अपने इस एकमात्र ओवर में 13 रन दिए। बता दें कि मयंक इसी चोट के कारण दिल्ली के लिए हालिया रणजी ट्राफी सीजन के दौरान भी बेंच पर ही बैठे रहे थे।

मयंक अपने क्रिकेट करियर में टखने और हैमस्ट्रिंग की चोटों से जूझते रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन अपना IPL डेब्यू किया था और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सनसनी मचाई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे IPL मैच में भी मयंक ने घातक गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट झटके थे, जिसमें उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इस IPL सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने अभी तक दो मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। मयंक का यूं मैदान से बाहर जाना और वापस न लौटना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए समस्या खड़ी कर सकता है, क्योंकि वो जिस घातक फॉर्म में नजर आ रहे हैं, टीम को उनका रिप्लेसमेंट मिल पाना मुश्किल होगा। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ठाकुर के पंजे में फंसा गुजरात, लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 23:38 IST