IPL 2024: ठाकुर के पंजे में फंसा गुजरात, लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2024 में जीत की हैट्रिक लगाई है। LSG ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यश ठाकुर ने गुजरात को अपने पंजे में फंसाया और लखनऊ को मैच जिताया।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: लखनऊ ने गुजरात को चटाई धूल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2024 में एक और जीत हासिल की है। LSG ने रविवार को इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को धूल चटाई है। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने पंजा खोला और गुजरात टाइटंस को ढेर कर दिया। लखनऊ ने 33 रन से शानदार जीत दर्ज की है और मौजूदा सीजन में ये उसकी लगातार तीसरी जीत है।
IPL 2024: लखनऊ को पांचवां झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को एक और झटका दिया है। बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या गुजरात पर कहर बनकर टूटे हैं। क्रुणाल ने अपना तीसरा, जबकि टीम को पांचवां विकेट दिलाया है। 80 के स्कोर पर गुजरात ने पांचवां विकेट गंवाया है।
Advertisement
IPL 2024: लखनऊ ने तीसरा विकेट गंवाया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL मुकाबले में गुजरात टाइटंस को बैक टू बैक तीसरा झटका दिया है। स्पिनर्स ने LSG की मैच में वापसी कराई है। पहले रवि बिश्नोई और अब क्रुणाल पांड्या ने विकेट दिलाया है। 58 के स्कोर पर GT के तीन विकेट गिर गए हैं। कप्तान शुभमन गिल और इनफॉर्म साई सुदर्शन का विकेट शामिल है।
IPL 2024: लखनऊ ने गुजरात को दिया 164 का टारगेट
अंत के ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 163 रन पर रोक दिया है। गुजरात की तरफ से उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने 2-2 विकेट लिए हैं, जबकि राशिद खान ने एक विकेट चटकाया है। वहीं लखनऊ के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। पूरन और कप्तान केएल राहुल ने भी क्रमश: 32 और 33 रन बनाए हैं।
Advertisement
IPL 2024: लखनऊ को बैक टू बैक दो झटके
गुजरात टाइटंस की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बैक टू बैक दो झटके दिए हैं। उमेश ने डी कॉक और पडिक्कल को चलता किया है। LSG ने 18 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है।
IPL 2024: लखनऊ ने जीता टॉस, बैटिंग चुनी
IPL 2024 के 21वें मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर हो रही है। LSG के कप्तान केएल राहुल ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। गुजरात टाइटंस में एक बदलाव किया गया है। ओमरजाई की जगह स्पेंसर जॉनसर को चुना गया, जबकि लखनऊ सेम टीम के साथ खेल रहा है।