WATCH: कुलदीप की फिरकी में नाचे LSG के बल्लेबाज,पूरन जब तक गेंद समझ पाते चाइनामैन ने उड़ा दिया स्टंप

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को आज टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई और कुलदीप यादव ने इस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाया।

LSG vs DC | Image: IPL/X

LSG vs DC: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकाना में मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को आज टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई और कुलदीप यादव ने इस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाया। कुलदीप यादव यानी 'चाइनामैन' ने लखनऊ के बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया।

निकोलस पूरन डक पर आउट 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके निकोलस पूरन दिल्ली कैपिटल्स के सामने फ्लॉप हो गए। पूरन कुलदीप यादव के खिलाफ बैटिंग पर उतरे थे और कुलदीप ने उन्हें पहली ही गेंद पर बोल्ड कर हक्का-बक्का कर दिया। इस सीजन IPL में ताबड़तोड़ रन ठोक रहे पूरन गोल्डन डक पर आउट हो गए।

लखनऊ के लिए पारी का 8वां ओवर करने आए कुलदीप ने पहले मार्कस स्टोइनिस और अगली ही गेंद पर निकोलस पूरन को बोल्ड कर लखनऊ की हालत खराब दिया। स्टोइनिस ने कुलदीप पर भी बड़ा शॉट तानने की कोशिश की लेकिन गेंद उन्हें चकमा दे गई और बैट का बाहरी किनारा लेकर पॉइट और गली के बीच में खड़े इशांत शर्मा के हाथ में गई।

चाइनामैन की गेंद पर चकमा खाए पूरन 

अब क्रीज पर निकलोस पूरन उतरे, जो इस पारी से पहले 4 पारियों में 178 रन बना चुके थे। इस पारी से पहले पूरन इस सीजन एक ही बार आउट हुए थे और उन्होंने चारों ही पारियों में महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। लेकिन कुलदीप यादव के सामन वह पहली ही गेंद पर चित हो गए। पूरन को इस बॉल का कोई अंदाजा ही नहीं हुआ। उन्होंने इस गेंद को अपने से दूर स्पिन के लिए खेला था। लेकिन गेंद सीधी निकलकर उन्हें भी गच्चा दे गई और उनके ऑफ स्टंप से जा टकराई।

यह भी पढ़ें- 21 दिन 25 मैच 350 से ज्‍यादा छक्के IPL में सब हुआ पर सुपर ओवर नहीं कब खत्म होगा फैंस इंतजार | IPL - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 22:56 IST