KKR vs SRH: रिकॉर्ड बनाने के बाद अभिषेक शर्मा से हुई बड़ी गलती, BCCI ने दी सजा, 25% मैच फीस कटी
KKR vs SRH: कल का मुकाबला भले ही सनराइजर्स हैदराबाद की झोली में गिर गया हो लेकिन BCCI ने युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को IPL 2026 के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया है।
Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में कल यानि 2 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ था जिसमें BCCI ने SRH के धुआंधार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगा दिया है।
कल का मुकाबला भले ही सनराइजर्स हैदराबाद की झोली में गिर गया हो लेकिन BCCI ने युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को IPL 2026 के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया है।
अभिषेक शर्मा पर क्यों लगा जुर्माना?
कल हुए कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले का जादू चलाया। उन्होंने महज 21 गेंदों में 228.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए थे। अभिषेक के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले जिसने सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइटराइडर्स को धूल चटाने में काफी मदद की।
भले ही अभिषेक शर्मा ने अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया हो लेकिन अपने बिहेवियर के चलते वो विवादों में आ गए हैं। दरअसल, BCCI की ओर से जारी बयान की माने तो, अभिषेक ने IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा यूज करने को लेकर है। आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की 25 परसेंट मैच फीस काटी गई है।
साथ ही साथ, IPL के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनके नाम एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ चुका है। उन्होंने आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है। हुआ कुछ यूं था कि आउट होने के बाद अभिषेक ने गुस्से में कुछ विवादित कह दिया था जिसकी वजह से उन्हें सजा मिली है।
अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
बात करें मैच की तो अपने शानदार परफॉर्मेंस की वजह से अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह SRH के लिए आईपीएल में डेविड वॉर्नर के बाद 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। उनके नाम अब 101 छक्के हो गए हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 12:52 IST