KKR vs SRH: कप्तान के रूप में ईशान किशन की पहली जीत, हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से हराया, 161 पर बिखर गई केकेआर
KKR vs SRH IPL 2026: ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 6वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।
- खेल समाचार
- 2 min read

KKR vs SRH IPL 2026: ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 6वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद कुछ खास नहीं कर सकी। जिसके चलते उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
हैदराबाद ने दिया 227 रन का टारगेट
बता दें, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। मैच में अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए, तो वहीं ट्रेविस हेड ने 2े1 गेंदों में 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और हैदराबाद को एक शानदार शुरुआत दी।
दोनों ने मिलकर 34 गेंदों पर 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 52 रन और नितीश कुमार रेड्डी ने 39 रन बनाकर कोलकाता को एक बड़ा टारगेट देने में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि कोलकाता की गेंदबाजी थोड़ी महंगी रही, लेकिन जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने मैच में 4 विकेट चटका कर कमाल कर दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और शिवांग कुमार के अहम विकेट झटके।
Advertisement
रन चेज में KKR धराशायी
केकेआर 227 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, लेकिन टीम 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन और फिन एलन ने 28 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
SRH के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, खासकर जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए। एहसान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट हासिल किए। केकेआर की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच में विकेट गिरते रहे और टीम रन चेज में पीछे हो गई।