अपडेटेड 15 April 2025 at 21:19 IST
मैदान पर 'हॉट फाइट' के बाद बुमराह-करुण नायर में उमड़ा प्यार, मैच के बाद किया कुछ ऐसा जो अब हो रहा VIRAL
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से IPL में शानदार कमबैक करने वाले करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 89 रनों की पारी खेलकर MI के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी।
Jasprit Bumrah and Karun Nair: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिट्ल्स के बीत बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रनों से मात दे दी थी। मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर के बीच मैदान पर कुछ कहा-सुनी हो गई थी।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में शानदार कमबैक करने वाले करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर कुछ देर के लिए MI के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी। इस दौरान नायर ने बुमराह के खिलाफ भी कुछ बेहद शानदार बड़े शॉट्स लगाए।
क्या था पूरा मामला?
मैच के दौरान नायर जब सिंगल रन ले रहे थे तो वे बुमराह के टकरा गए। इसी बात को लेकर दोनों खिलाड़ियों में हुई कहा-सुनी हो गई। ब्रेक के दौरान बुमराह करुण नायर के पास आकर कुछ कहने लगे। जिसके बाद करुण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के पास आए और उनको सारी बातें समझाने लगे। इस बीच रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
बुमराह-करुण नायर में हुई दोस्ती
ये तो हुई करण नायर और जसप्रीत बुमराह की लड़ाई की बात, पर मैच के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच भाईचारा देखने को मिला। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं फिर गले मिलते नजर आ रहे थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच का ये प्यार वाला वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हुए।
मुंबई इंडियंस 12 रनों से जीता
बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से करुण नायर ने आईपीएल में शानदार कमबैक करते हुए 40 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। पर करुण नायर की ये शानदार पारी भी दिल्ली को जीत नहीं दिला पाई और मुंबई इंडियंस ने तीन गेंदों पर लगातार रन आउट करके 12 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई के हाथों मिली हार दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की पहली हार रही।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 21:19 IST