अपडेटेड 23 April 2025 at 21:46 IST

ईशान किशन ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी... MI vs SRH मैच में बीच मैदान हुआ ऐसा ड्रामा! फैंस भी हुए हैरान

ईशान किशन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान वे आउट थे भी नहीं। मैदान पर अंपायर के फैसले देने से पहले ही ईशान पवेलियन लौट गए।

Follow :  
×

Share


SRH batter Ishan Kishan walks off the crease after bizarre dismissal against MI | Image: ANI

MI vs SRH, Ishan kishan: आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की पारी के दौरान मैदान पर जमकर ड्रामा देखने को मिला। ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली।

ईशान किशन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान वे आउट थे भी नहीं। मुंबई इंडियंस के भी कम ही खिलाड़ियों ने आउट के लिए अपील की थी लेकिन ईशान किशन के मन में पता नहीं क्या आया और वे आउट होकर लौट गए। ईशान किशन का इस तरह का रिएक्शन देखकर हर कोई हैरान रह गया।

ईशान किशन ने फिर से किया निराश

बुधवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी SRH की टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा जब ट्रेविस हेड बिना खाता खोले ही ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन और उन्होंने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद को निराश किया।

अंपायर दिखे कंफ्यूज

तीसरे ओवर में ईशान स्ट्राइक पर थे और उनके सामने थे मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर। पहली गेंद लेग स्टंप के बाहर थी, जिसे ईशान ने खेलने की कोशिश की। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया लेकिन तभी अंपायर भी कंफ्यूज नजर आए और पहले अपनी उंगली उठाई और फिर उसे रोक लिया। मगर अगले ही सेकेंड उन्होंने अपनी उंगली उठाकर आउट दे दिया। ये देखकर बॉलर चाहर, कप्तान हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी हैरान रह गए।

असल में अंपायर ने तो उस गेंद को वाइड बताया था, जिस पर मुंबई के किसी खिलाड़ी ने आपत्ति नहीं जताई। मगर तुरंत ही ईशान खुद क्रीज छोड़कर पवेलियन लौटने लगे थे। ऐसे में अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दे दिया। जाहिर तौर पर ईशान किशन यहां पर ईमानदारी दिखाने की कोशिश कर रहे थे और ये देखकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी उनकी पीठ थपथपाई।

कुछ ही देर में जब स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले चला तो हर कोई चौंक गया क्योंकि सही फैसला वही था, जो अंपायर ने पहले दिया था। रिप्ले के साथ स्नीकोमीटर में साफ दिख रहा था कि गेंद बल्ले से लगना तो दूर, ईशान किशन की जर्सी या पैड किसी भी चीज से टच तक नहीं हुई थी।

हेनरिक क्लासेन का अर्द्धशतक

बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की तो हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। SRH की ओर से सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए। क्लासेन ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें- MI vs SRH: पहलगाम हमले की गूंज IPL की पिच तक... टॉस के वक्त हार्दिक-कमिंस ने ऐसा क्या किया? जिसकी हो रही चर्चा



 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 23 April 2025 at 21:46 IST