अपडेटेड 31 October 2024 at 18:29 IST
MI, CSK से लेकर RCB तक... रिटेंशन में कई चौंकाने वाले नाम, यहां देखें 46 रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
IPL Retention List 2025: आईपीएल 2025 से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। SRH ने क्लासेन को 23 करोड़ में रिटेन किया है।
IPL Retentions 2025 Complete List: इंतजार की घड़ी समाप्त हो चुकी है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे रिटेन किए हुए खिलाड़ी बन गए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जो इससे पहले सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी थे। RCB ने इस साल विराट कोहली को 21 करोड़ में रिटेन किया है, वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। यहां देखें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
मुंबई इंडियंस रिटेंशन लिस्ट
जसप्रित बुमरा (18 करोड़)
सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
तिलक वर्मा (8 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स रिटेंशन लिस्ट
रुतुराज गायकवाड़: 18 करोड़
मथीशा पथिराना: 13 करोड़
शिवम दुबे: 12 करोड़
रवींद्र जडेजा:18 करोड़
एमएस धोनी: 4 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू रिटेंशन लिस्ट
विराट कोहली: 21 करोड़
रजत पाटीदार:11 करोड़
यश दयाल: 5 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स रिटेंशन लिस्ट
अक्षर पटेल: 16.5 करोड़
कुलदीप यादव: 13.25 करोड़
ट्रिस्टन स्टब्स: 10 करोड़
अभिषेक पोरेल: 4 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेंशन लिस्ट
रिंकू सिंह: 13 करोड़
वरुण चक्रवर्ती: 12 करोड़
सुनील नरेन: 12 करोड़
आंद्रे रसेल: 12 करोड़
हर्षित राणा: 4 करोड़
रमनदीप सिंह: 4 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेंशन लिस्ट
निकोलस पूरन
रवि बिश्नोई
मयंक यादव
मोहसिन खान
आयुष बदोनी
सनराइजर्स हैदराबाद रिटेंशन लिस्ट
पैट कमिंस
अभिषेक शर्मा
नितीश रेड्डी
हेनरिक क्लासेन
ट्रैविस हेड
गुजरात टाइटंस रिटेंशन लिस्ट
राशिद खान
शुभमन गिल
साई सुदर्शन
राहुल तेवतिया
शाहरुख खान
पंजाब किंग्स रिटेंशन लिस्ट
शशांक सिंह
प्रभसिमरन सिंह
राजस्थान रॉयल्स रिटेंशन लिस्ट
संजू सैमसन
यशस्वी जायसवाल
रियान पराग
ध्रुव जुरेल
शिमरॉन हेटमायर
संदीप शर्मा
इसे भी पढ़ें: Mumbai Indians Retention List: ईशान किशन की मुंबई इंडियंस से छुट्टी, इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 31 October 2024 at 18:29 IST