अपडेटेड 13 December 2025 at 23:48 IST
IPL Auction 2026: कब, कहां और कैसे देखें IPL 2026 ऑक्शन का लाइव स्ट्रीमिंग?
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी में बस कुछ ही दिन बचे हैं, जो अबू धाबी में होने वाली है। ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं लाइव ऑक्शन कहां और कब से देख सकते हैं।
IPL 2026 Auction: आईपीएल मैच का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। हालांकि, अभी आईपीएल मैच में टाइम है, लेकिन उससे पहले आईपीएल 2026 नीलामी की चर्चा गर्म है। इस साल ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों के नाम से शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। हालांकि, नीलामी से पहले ट्रेड में कई खिलाड़ियों की अदला-बदली हो चुकी है। जैसे-रवींद्र जडेजा अब राजस्थान में चले गए हैं, तो वहीं संजू सैमसन चेन्नई में शामिल हो गए हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि IPL Auction 2026 कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, तो हम आपको पुरी जानकारी बताने जा रहे हैं।
कब और कहां है IPL नीलामी?
आईपीएल 2026 की नीलामी में बस चंद दिन ही बचे हुए हैं। जी हां, आईपीएल 2026 की नीलामी आने वाले मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को है। यह नीलामी अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने वाली है। आईपीएल नीलामी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगी।
IPL नीलामी कहां देख सकते हैं?
IPL 2026 की नीलामी का लाइव स्ट्रीमिंग पर भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर आसानी से देख सकते हैं। खबरों के अनुसार इस नीलामी को कई भाषाओं में कवरेज किया जाएगा। ऐसे में आप अपनी पसंद की भाषा के अनुसार आईपीएल नीलामी देख सकते हैं।
मोबाइल और OTT पर कहां देखें?
अगर आप मोबाइल या ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो खबरों के अनुसार नीलामी का सीधा प्रसारण जियो सिनेमा ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
359 खिलाड़ियों की होगी नीलामी
आईपीएल 2026 नीलामी में पहले 350 खिलाड़ी ही शामिल थे, लेकिन बाद में 9 अन्य खिलाड़ियों को ऐड किया गया। ऐसे में अब कुल 359 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। आईपीएल नीलामी में पृथ्वी शॉ से लेकर वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई और सरफराज खान जैसे भारतीय खिलाड़ी शामिल है। वहीं क्विंटन डिकॉक से लेकर कैमरून ग्रीन, लियाम लिविंगस्टोन और स्टीव स्मिथ जैसे विदेशियों खिलाड़ियों के भी नाम शामिल हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 21:54 IST