अपडेटेड 10 December 2025 at 22:38 IST
IPL 2026 नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस कंगाल, सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 40 करोड़ की बोली, जानें किसके पास कितने पैसे
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी में बस कुछ ही दिन बचे हैं, जो अबू धाबी में होने वाली है। ऑक्शन के लिए कुल 350 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं किस फ्रेंचाईजी के पास कितने पैसे बचे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026 Auction Remaining Purse: आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसम्बर को अबू धाबी में होने वाली है। इस साल ऑक्शन के लिए कुल 350 खिलाड़ियों के नाम से शॉर्टलिस्ट किया गया है। आईपीएल नीलामी में पृथ्वी शॉ से लेकर वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई और सरफराज खान जैसे भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, तो वहीं क्विंटन डिकॉक से लेकर कैमरन ग्रीन, लियाम लिविंगस्टोन और स्टीव स्मिथ जैसे विदेशियों खिलाड़ियों के भी नाम शामिल हैं। ऐसे में यह जानना भी बहुत जरूरी है कि किस टीम के सबसे अधिक पैसे बचे हैं और किस टीम के पास बहुत कम?
मुंबई के पास 2.75 करोड़
अगर बात करें किस टीम के पास सबसे कम पैसे बचे हुए हैं, तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है। मुंबई के पास महज 2.75 करोड़ रुपये ही बचे हुए हैं, क्योंकि मुंबई पहले ही कई खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। इसलिए उसके पास बहुत कम पैसे बचे हुए हैं। मुंबई के अलावा, पंजाब के पास भी बहुत कम पैसे बचे हुए हैं। पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़ रुपये ही बचे हुए हैं। पंजाब ने इस साल कई खिलाड़ियों को रिटेन भी किया है।
लखनऊ और हैदराबाद के पास ठीक-ठाक पैसे
मुंबई और पंजाब को छोड़ दे तो लगभग हर किसी के पास ठीक-ठाक पैसे बचे हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 22.50 करोड़ रुपये बचे हुए हैं, तो वहीं हैदराबाद के पास 25.50 करोड़ अभी पर्स में बचे हुए हैं। लखनऊ ने ऋषभ पंत को इस साल 27 करोड़ में रिटेन किया है।
कोलकाता और चेन्नई के पास सबसे अधिक
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग, दो ऐसी टीमें मौजूद हैं, जिनके पास पैसों की भरमार है। जी हां, कोलकाता के पास 64.30 करोड़ बचे हुए हैं, तो वहीं चेन्नई के पास 43.40 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। ऐसे में ये दोनों टीमें नीलामी में खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा दाव खेल सकती है।
Advertisement
किस टीम के पास कितना पैसा बचा है?
64.30 करोड़ - KKR
43.40 करोड़ - CSK
25.50 करोड़ - SRH
22.95 करोड़ - LSG
21.80 करोड़ - DC
16.50 करोड़ - RR
16.40 करोड़ - RCB
12.90 करोड़ - GT
11.50 करोड़ - PBKS
2.75 करोड़ - MI
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 December 2025 at 22:38 IST