CSK vs MI मैच में क्या 'थाला' और 'हिटमैन' की होगी वापसी? सामने आया बड़ा अपडेट
MS Dhoni and Rohit Sharma: आईपीएल के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। इस मैच को लेकर फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या चेपॉक में एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी होगी या नहीं होगी।
MS Dhoni and Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 2 मई को 44वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। इन दोनों के बीच अक्सर हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच से पहले फैंस के मन में बस एक ही सवाल दौड़ रहा है कि क्या इस मैच में 'थाला' एमएस धोनी और 'हिटमैन' रोहित शर्मा की वापसी होगी या नहीं। मैच से पहले दोनों के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
चोट के कारण धोनी-रोहित चल रहे हैं बाहर
गौरतलब है कि एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले कुछ मुकाबलों से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, इस बीच दोनों को मैदान में अभ्यास करते हुए देखा गया।
एमएस धोनी की वापसी पर अपडेट
एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण सीजन की शुरुआत से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, मुंबई मैच से पहले उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया। धोनी के खेलने को लेकर बैटिंग कोच माइकल हसी ने जानकारी दी कि उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही मैदान पर लौट सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वो मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं।
रोहित की फिटनेस पर अपडेट
वहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर हेड कोच महेला जयवर्धने ने जानकारी दी। जयवर्धने ने कहा रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला टीम की मेडिकल यूनिट की सलाह पर ही लिया जाएगा। जयवर्धने ने यह भी बताया कि वो वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
CSK vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई और मुंबई के बीच हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तो कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं। इस 40 मुकाबलों में 19 चेन्नई के नाम तो 21 मैच मुंबई इंडियंस के नाम रहा है। हालांकि, 2023 के बाद चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 May 2026 at 17:38 IST