Riyan Parag: विवादों के बीच रियान पराग का 'धुआंधार' प्रदर्शन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
Riyan Parag: ई-सिगरेट विवाद के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की है। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 8 चौके जड़े।
- खेल समाचार
- 2 min read

Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मैच में शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
इस मैच में राजस्थान की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही। शुरुआत में यशस्वी जायसवाल (6 रन) और उसके बाद वैभव सूर्यवंशी महज 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम की जिम्मेदारी संभाली कप्तान रियान पराग ने। उन्होंने टीम को संभालते हुए ताबड़तोड़ 90 रनों की पारी खेली। हालांकि, वो शतक से चुका गए। अंत में वो मिचेल स्टार्क का शिकार हुए।
रियान पराग ने ठोके 90 रन
शुरुआत में यशस्वी जायसवाल 6 रन और उसके बाद वैभव सूर्यवंशी 4 रन पर आउट होने के बाद टीम को संभालने का काम कप्तान रियान पराग ने किया। उन्होंने पहले तो 32 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया, उसके बाद महज 50 गेंदों में 'धुआंधार' 90 रन बनाए।
रियान पराग ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 180 की स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए। हालांकि, वो 10 रन से शतक से चूक है। अंत में वो मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। इसी के साथ यह उनका आईपीएल 2026 में पहला अर्धशतक रहा।
Advertisement
ई-सिगरेट मामले में पराग पर BCCI का एक्शन
रियान पराग ताबड़तोड़ पारी उस वक्त खेली है, जब वो चारों तरफ से ई-सिगरेट पीने के मामले में घिरे हुए हैं। गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ रियान पराग 'वेपिंग' (ई-सिगरेट) करते पकड़े गए थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद BCCI ने उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है और 1 डिमेरिट अंक भी दिया।
सस्ते में निपटे सलामी बल्लेबाज
दिल्ली के खिलाफ राजस्थान की शुरुआत कुछ नहीं रही। सबसे पहले यशस्वी जायसवाल 6 रन पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। उसके बाद राजस्थान के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी महज 4 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार हो गए। हालांकि, इस बीच वैभव ने सबसे काम टी20 (28 पारियों) में 100 शतक लगाने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।