IPL 2026: जीत के बाद भी पंजाब किंग्स को लगा झटका, श्रेयस अय्यर पर क्यों लगा 20 लाख का जुर्माना?
Shreyas Iyer IPL 2026: आईपीएल में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया। गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हराया। जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर पर क्यों लगा 20 लाख का जुर्माना? आइए जानते हैं।
Shreyas Iyer IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया। मैच तो पंजाब जीत गई, लेकिन जीत के बाद भी उसको तड़ाग झटका लगा।
दरअसल, आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना आईपीएल में स्लो ओवर रेट के चलते लगाया गया है। ओवर-रेट को लेकर आईपीएल 2026 में यह उनकी टीम का पहला उल्लंघन था।
अनुच्छेद 2.22 के तहत लगाया गया जुर्माना
आईपीएल की ओर से बताया गया कि श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स ने मैच के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखा, जिसके चलते IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत पंजाब किंग्स के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस मैच में पंजाब की तरफ से विजयकुमार वैशाख और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मिलकर पांच विकेट चटकाए थे।
गुजरात टाइटन्स 162 रन ही बना पाई
इससे पहले मैच में पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट ने 165 रन बनाकर 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में विजयकुमार वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया के जिम्बाब्वे T20 सीरीज का ऐलान, कब-कहां और कितने मैच खेलेगा भारत? देखिए पूरा शेड्यूल
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 16:27 IST