IND vs ZIM: टीम इंडिया के जिम्बाब्वे T20 सीरीज का ऐलान, कब-कहां और कितने मैच खेलेगा भारत? देखिए पूरा शेड्यूल

IND vs ZIM: टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। चलिए जानते हैं कब और कहां मैच खेले जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
IND vs ZIM Tour T20
भारतीय T20 टीम जुलाई में जाएगी जिम्बाब्वे | Image: Social media

IND vs ZIM: टी20 विश्व चैंपियन टीम इंडिया इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरान टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने अपने बयान में बताया कि भारतीय मेंस टीम 23, 24 और 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। वहीं, जिम्बाब्वे दौरा करने से पहले भारत आयरलैंड के साथ दो टी20, तो इंग्लैंड के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा।

भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

  • गुरुवार 23-जुलाई-2026 पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, हरारे
  • शनिवार 25-जुलाई-2026 दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरारे
  • रविवार 26 जुलाई 2026 तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरारे

जनवरी में जिम्बाब्वे टीम आएगी भारत

अगले साल यानी 2027 के जनवरी में जिम्बाब्वे टीम भारत दौरे पर आएगी। इस बीच भारत और जिम्बाब्वे के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों के बीच तीन वनडे मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

2024 में भारत ने किया था जिम्बाब्वे का दौरा

आपको बता दें कि टीम इंडिया में आखिरी बार साल 2024 में जिम्बाब्वे  दौरे पर गई थी। इस दौरे मैच में दोनों के बीच पाँच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा था। उस समय टीम इंडिया के शुभमन गिल कप्तान थे। 

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड