IPL 2026: 27 करोड़ी ऋषभ पंत ने सीजन खत्म होने से पहले फैंस को दिया झटका, छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, अब किसे मिलेगी कमान?
IPL 2026 के खत्म होने से पहले Rishabh Pant ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ने का बड़ा ऐलान कर दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026 के खत्म होने से पहले Rishabh Pant ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ने का बड़ा ऐलान कर दिया है। शुक्रवार 29 मई को LSG के आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है। इस पोस्ट के अनुसार पंत ने खुद कप्तानी से हटाने का फैसला लिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की एक्स पोस्ट पर टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी का बयान भी साझा किया गया है। इसमें मूडी ने कहा, "ऋषभ ने कप्तानी छोड़ने का खुद अनुरोध किया है जिसके बाद LSG ने इसे स्वीकार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा, "इस तरह के निर्णय लेना आसान नहीं होता। हम ऋषभ द्वारा ड्रेसिंग रूम में उनके किए गए कार्यों के लिए आभारी है। हमारा ध्यान अगले सीजन के लिए टीम का पुनर्गठन कर उसे फिर से खड़ा करना है।
लखनऊ के साथ जुड़े रहेंगे पंत
फिलहाल तो ऋषभ पंत ने सिर्फ कप्तानी के पद से इस्तीफा दिया है। इससे अभी तो पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में बने रहेंगे। लेकिन अगले वर्ष टीम उनको फिर से खरीदकर अपनी टीम में बरकरार रखती है या नहीं ये IPL 2027 के सीजन में ही पता चल सकेगा।
सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे
गौरतलब है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2026 सीजन के सबसे महंगे दाम में खरीदे जाने वाले खिलाड़ी बने थे। LSG ने ऋषभ को 27 करोड़ के सबसे बड़े दाम में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था।
LSG सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम बनी
IPL 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे खराब प्रदर्शन किया। टीम लीग से बाहर होने वाली सबसे पहले टीम बनी। पूरे सीजन के 14 मुकाबलों में से LSG सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी जबकि 10 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस कारण पॉइंट्स टेबल में LSG सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही। ऋषभ पंत ने खुद भी कोई खास प्रदर्शन नहीं किया, पूरे सीजन में वह सिर्फ 317 रन ही बना सकें।
किसे मिल सकती है कप्तानी
ऋषभ पंत की जगह अगले सीजन के लिए कप्तानी पाने की रेस में सबसे आगे Mitchell Marsh हैं जिन्होंने LSG की तरफ से पूरे सीजन में 563 रन बनाकर टॉप 10 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई। हालांकि IPL 2027 सीजन में कौन सी टीम कौन सा खिलाड़ी खरीदेगी यह भविष्य में ही पता चल सकेगा।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 29 May 2026 at 18:37 IST