पापा चाहते थे बेटा बने किसान, अब 150 की रफ्तार से फेंकते हैं गेंद, कौन हैं गुजरात टाइटंस के डेब्यूटंट Ashok Sharma
IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस अपना पहला मुकाबला खेल रही है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से है। पहले मैच में शुभमन गिल की टीम में एक तेज गेंदबाज को मौका दिया है, जो करीब 150 की स्पीड से गेंदबाजी करता हैं। इस युवा गेंदबाज का नाम है अशोक शर्मा।
Punjab Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही मैच में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को मौका दिया है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ डेब्यू किया है। गुजरात ने अशोक को नीलामी में 90 लाख रुपये में उनको खरीदा था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अशोक ने शानदार प्रदर्शन किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी उन्हें अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई थी। अशोक के तूफानी गेंदबाज बनने की कहानी बेहद ही प्रेरणादायक है।
पापा चाहते थे किसान बनें
गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा के बारे में बताया जाता है कि उनकी मां चाहती थीं कि उनका बेटा पढ़ाई पर ध्यान दे और सरकारी नौकरी करे। हालांकि, मां की बातों पर ध्यान नहीं देते हुए अशोक ने अपने बड़े भाई अक्षय के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट को चुना। क्रिकेट में रुचि देखने के बाद उनके पिता ने जयपुर में अरावली क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। इसके बाद अशोक के खिलाड़ी बनने का सफर शुरू हो गया।
बड़े भाई ने दिया साथ
जयपुर के पास रामपुर गांव के रहने वाले अशोक के पिता नाथुलाल किसान हैं। वो चाहते थे कि अशोक अच्छे से पढ़ाई लिखाई करें, नहीं तो किसान बनें। बताया जाता है कि अशोक के भाई ने आगे आखर अशोक को क्रिकेट में डाला। कई सालों की मेहनत के बाद अशोक की कड़ी मेहनत ने रंग लाई और आज दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में डेब्यू लिया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाया तहलका
राजस्थान के रहने वाले अशोक अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। अशोक करीब 150 स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं। अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शानदार प्रदर्शन किया था। अशोक SMAT में 22 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 20:59 IST