PBKS vs GT: आईपीएल के 'सुपरस्टार' कप्तान, लेकिन टीम इंडिया से 'आउट', श्रेयस और शुभमन के साथ ऐसा क्यों?

Shreyas Iyer And Shubman Gill: मंगलवार, 31 मार्च को आईपीएल में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इन दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर सबसे अधिक चर्चा में हैं।

Follow : Google News Icon  
Shreyas Iyer And Shubman Gill
आईपीएल के 2 'सुपरस्टार' कप्तान, लेकिन टीम इंडिया से 'आउट' क्यों? | Image: X/IPL

Shreyas Iyer And Shubman Gill: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अभी अपने शुरुआती दौर में हैं। आज मंगलवार, 31 मार्च को आईपीएल का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के कप्तान श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल सामने-सामने हैं। दोनों ही कप्तान अपनी-अपनी टीमों के सुपरस्टार खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब की टीम फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी 2020 के आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। 

इस बीच यह चर्चा चल रही है कि दोनों टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल आईपीएल में सुपरस्टार खिलाड़ी तो माने जाते हैं, लेकिन दोनों ही भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। आइए जानते हैं आखिरी ये आईपीएल के ये दोनों सुपरस्टार कप्तान टीम इंडिया से क्यों बाहर चल रहे हैं।

आईपीएल 2025 में श्रेयस-गिल का प्रदर्शन

आईपीएल सीजन 2026 श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के लिए शानदार रहा था। पिछले सीजन में शुभमन ने 50 के औसत, 155.87 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाकर आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 6 अर्द्धशतक भी लगाए थे।

Advertisement

वहीं, आईपीएल सीजन 2025 में श्रेयस अय्यर ने भी खूब धमाल मचाया था। पिछले सीजन श्रेयस ने 50.33 के औसत, 175.07 के स्ट्राइक-रेट से 604 रन बनाकर छठे नंबर पर रहे थे। इस दौरान श्रेयस ने भी 6 अर्द्धशतक जड़े थे। हालांकि, दोनों के शानदार प्रदर्शन के बाद भी टी20 विश्व कप में जगह नहीं मिली थी।

क्यों नहीं मिली टी20 विश्व कप टीम में जगह?

टी20 विश्व कप टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिलने की वजह है उनका फॉर्म। दरअसल, आईपीएल के बाद यानी टी20 विश्व कप से करीब 7-8 महीने पहले टीम इंडिया में बतौर उप-कप्तान शुभमन गिल 15 टी20 मैच खेले, लेकिन वह इसमें एक भी अर्द्धशतक नहीं बना सके। इस बीच वो ओपनिंग बैटिंग के मामले में भी फ्लॉप रहे।

Advertisement

वहीं, आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने कई तूफानी पारी खेली, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना सकें। टी20 वर्ल्ड श्रेयस अय्यर इलवेन में फिट नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते ईशान किशन को टीम में शामिल किया था। वहीं, टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जो पहले से ही शानदार फॉर्म में थे। यहीं, वजह है कि दोनों आईपीएल कप्तानों को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग हुआ सरेआम बदनाम, बॉल टैंपरिंग मामले में PCB ने स्टार बल्लेबाज फखर जमान को किया 2 मैच के लिए सस्पेंड

 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड