IPL 2026: मोबाइल पर ऐसे देखें फ्री में IPL के सभी मैच, नहीं लेना पड़ेगा Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन

IPL को फोन में जियो हॉटस्टार पर देखा जाएगा जिसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बिना किसी सब्स्क्रिप्शन के आईपीएल को फ्री में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Follow :  
×

Share


tata ipl mobile | Image: Jio, IPL

IPL 2026 आज से भारत में शुरू हो रहा है। करीब 2 महीने तक भारत में क्रिकेट का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। देश के सभी स्टेडियम में तो भारी भरकम भीड़ देखने को मिलेगी। इसके साथ ही Star Sports और Jio Hotstar पर आईपीएल का लाइव प्रसारण होगा जिससे लोग टीवी-मोबाइल पर भी चिपक कर आईपीएल देखेंगे। लेकिन जियो हॉटस्टार पर आईपीएल देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के आईपीएल को फ्री में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।     

रिलायंस जियो अपने बहुत सारे प्रीपेड प्लांस में जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। आप इन्हीं प्लांस से अपना नंबर रिचार्ज कर जियो हॉटस्टार पर फ्री में आईपीएल देख सकते हैं।  

 

ये हैं Jio के वो प्लांस

  • 100- यह जियो का डेटा प्लान है। इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन  मिलती है। प्लान में कुल 5 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। प्लान की कीमत 100 रुपये है। 
  • 195- यह भी जियो का डेटा प्लान है। इसमें भी कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है। प्लान में कुल 15 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। प्लान की कीमत 195 रुपये है।
  • 349 -यह जियो का ट्रू 5जी प्लान है जिसमें यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ जियो टीवी की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इसके अलावा प्लान में Google Gemini Pro प्लान भी मिलेगा। इस प्लान की कीमत 349 रुपये है। 
  • 445- जियो के इस ट्रू 5जी प्लान में यूजर्स को पूरी तरह 5जी स्पीड पर ही डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें 2 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की 28 दिन की वैलिडिटी रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ सोनी लिव, जी5 और डिस्कवरी प्लस जैसे कुछ अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 445 रुपये है।
  • 500- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और डिस्कवरी प्लस जैसे कुछ अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 500 रुपये है। 
  • 1049- जियो के इस ट्रू 5जी प्लान में यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ सोनी लिव और जी5 की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1049 रुपये है। 
  • 1299- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ नेटफ्लिक्स की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1299 रुपये है। 
  • 1799- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 252 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 3 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ नेटफ्लिक्स की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1799 रुपये है।  

इसे भी पढ़ें- IPL 2026 आज से होगा भारत में होगा शुरू, Google ने पेश किया खास डूडल

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 09:27 IST