आज से शुरू होगा IPL 2026 का धूम-धड़ाका, क्रिकेट के दूसरे महाकुंभ पर Google ने पेश किया खास डूडल
Indian Premier League 2026 के शुरू होने के अवसर पर Google ने अपना खास Doodle पेश किया है। यह आईपीएल का 19वां सीजन है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Google के Doodles बेहद लोकप्रिय हैं। गूगल किसी त्यौहार या किसी विशेष अवसर पर अपने अलग-अलग डूडल पेश करता है। भारत में क्रिकेट को खेल से ज्यादा एक धर्म की तरह देखा जाता है। T20 World Cup के बाद आज 28 मार्च से भारत में क्रिकेट का दूसरा महाकुंभ IPL 2026 शुरू हो रहा है जो 24 मई 2026 तक चलेगा। यह आईपीएल का 19वां सीजन है। Indian Premier League 2026 के शुरू होने के अवसर पर Google ने अपना खास Doodle पेश किया है।
पहले मुकाबले की बात करें तो आज शनिवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। बता दें कि RCB टीम पिछली वर्ष की विजेता टीम रही थी। विराट कोहली RCB के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं इस कारण पहले ही मैच में क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी उत्साह है।
कैसा है Google का IPL Doodle
IPL में खेल के साथ मौज मस्ती भी खूब होती है। यही सब गूगल के इस डूडल में भी दिखता है। मुख्य रूप से गूगल के इस डूडल में लाल, गुलाबी, पीला, सफेद और नीला जैसे 5 रंग दिख रहे हैं। इसमें क्रिकेट का बैट और बॉल तो है ही साथ ही इसमें स्टार भी बना हुआ है।
Google के लोगो में G रेड, व्हाइट और येलो से लिखा हुआ है। इसके आगे लोगो के दोनों O बॉल से बने हुए हैं जो एक स्टार के ऊपर बैट से शॉट मारते हुए बनाए गए हैं। फिर लोगो के बचे हुए अक्षर GLE फिर से रेड, व्हाइट और येलो से लिखे हुए हैं।
Advertisement
Google के लोगो के नीचे म्यूजिक के बहुत सारे सिंबल बनाए गए हैं। लोगो के लेफ्ट और राइट में क्रिकेट के स्टंप्स बनाए गए हैं। पूरा डूडल ब्लिंक होते हुए बेहद आकर्षित लग रहा है। कुल मिलाकर Google के IPL 2026 Doodle में खेल के साथ मनोरंजन के भी खूब रंग दिख रहे हैं और इसी चीज के लिए IPL जाना जाता है।