अपडेटेड 3 March 2026 at 19:17 IST

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम को IPL मैचों के लिए मिली मंजूरी; बेंगलुरु में होंगे इतने मैच

IPL 2026: बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर आईपीएल (IPL) मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। चिन्नास्वामी के बाहर भगदड़ में फैंस की जान गई थी, जिसके बाद स्टेडियम में कोई मुकाबला नहीं हुआ है। अब सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है।

Follow :  
×

Share


चिन्नास्वामी स्टेडियम को IPL मैचों के लिए मिली मंजूरी, बेंगलुरु में RCB के इतने मैच होंगे | Image: X/RCB

IPL 2026: कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल (IPL) और अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन को अनुमति दे दी है। ऐसे में आईपीएल 2026 में एक बार फिर चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। 

खबर के अनुसार आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। फ्रेंचाइजी अपने होम ग्राउंड पर 5 मैच खेलेगी। आपको बता दें कि पिछले साल भगदड़ की दुखद घटना के बाद यह पहला मौका होगा जब यहां मुकाबले खेले जाएंगे।

बेंगलुरु में 5 और रायपुर में 2 मैच होंगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को ने कहा कि वह अपने 7 घरेलू मैचों में से पांच मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेगी। वहीं, बाकी के बचे दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इससे कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया कि टीम शायद किसी दूसरे शहर में मैच शिफ्ट कर सकती है।

इस दुर्घटना के बाद से नहीं खेले गए थे चिन्नास्वामी में मैच

गौरतलब है कि पिछले साल आरसीबी (RCB) ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद टीम की विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर भयानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में सभी गतिविधियां निलंबित कर दी गईं। इसके बाद फ्रेंचाइजी घरेलू मैदान की तलाश में जुट गई। अब सरकार ने स्टेडियम में मैच आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

आईपीएल कब से शुरू हो रहा है?

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अभी तक आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होगा, जबकि फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कीवियों को रचना होगा इतिहास, फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका को देनी होगी मात, जानें कब और कहां देखें मैच

 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 19:17 IST