चेन्नई सुपर किंग्स को Playoff में जाना है तो धोनी को ऊपर खेलाना ही पड़ेगा, समझें पूरा समीकरण
IPL 2024: आईपीएल 2024 के लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं लेकिन इसी बीच फैंस ये बात जानने को बेकरार है कि क्या MS Dhoni की सीएसके प्लेऑफ में क्वालिफाई कर पाएगी?
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2024 Playoff: आईपीएल 2024 में लीग चरण के मुकाबले जारी है। आईपीएल 2024 पॉइंट टेबल की बातें करें तो राजस्थान रॉयल्स 7 मुकाबलों में जीत और 14 अंको के साथ पॉइंट टेबल के टॉप पर काबिज है और चेनन्ई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल पर 5वें स्थान पर है।
वहीं आईपीएल 2024 में सारे क्रिकेट फैंस ये जानने को बेताब है कि थाला की टीम यानी एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आखिर किस तिगड़म से प्लेऑफ में पहुंचेगी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल पर 8 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है यानी सीएसके से ज्यादा संभावनाएं आरआर, केकेआर, एसआरएच और एलएसजी की है कि वे प्लेऑफ में पहुंच जाएं। लेकिन क्रिकेट को अनिश्चिचताओं का खेल कहा ही जाता है। कब क्या बदल जाए कुछ कहा नही जा सकता। चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने का क्या है समीकरण? आइए जानते हैं-
चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ के लिए क्या है समीकरण
भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा और वो टॉप-4 से बाहर हो गए लेकिन इसके बावजूद टीम अभी भी पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 8 मैचों में से 4 जीते हैं और 4 हारे हैं। प्लेऑफ में जाने के लिए टीम को अपने बचे हुए 6 मैचों से 4 मैच जीतने होंगे और नेट रन रेट अच्छा रखना होगा। अगर टीम 5 मैच जीत जाती है तो फिर शक की कोई गुंजाइश नहीं रह जाएगी।
प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स
अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे आगे चल रही है और टीम ने आठ में से 7 मैच अपने नाम कर लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। दूसरी कोई भी टीम उसके करीब नहीं है। अब दस अंक वाली 3 टीमें हो गई हैं। केकेआर, एसआरएच और एलएसजी के पास 10 अंक हैं। हालांकि एलएसजी के लिए दिक्कत वाली बात ये है कि केकेआर और एसआरएच ने अभी तक 7 मैच ही खेले हैं, वहीं एलएसजी अब 8 मुकाबले खेल चुकी है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 26 April 2024 at 20:52 IST