KKR vs PBKS: टेबल टॉपर से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, कोलकाता और पंजाब में से किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल 2024 में शुक्रवार, 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना टेबल टॉपर कोलकाता नाइट राइडर्स से है। इस मुकाबले से पहले जानें दोनों टीमों से जुड़ी सारी डिटेल्स।
- खेल समाचार
- 3 min read

KKR vs PBKS: आईपीएल 2024 में शुक्रवार, 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना टेबल टॉपर कोलकाता नाइट राइडर्स से है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गर्डन्स में खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच किस टीम का पलड़ा है भारी यानी हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका अच्छा प्रदर्शन है, क्या हो सकती है इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाज या गेंदबाज में से किसके पक्ष में होगी और कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? आइए जानते हैं-
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में अब तक 32 बार भिड़ी है। इस दौरान कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। उन्होंने 32 में से 21 मुकाबले जीते हैं। वहीं पंजाब ने सिर्फ 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। पिछले साल 2023 में जब दोनों टीमें आमने सामने आई थी तो उस मैच के पंजाब ने 7 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की थी।
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर।
Advertisement
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल।
इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह।
ईडन गार्डन्स की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं और यहां शुक्रवार को भी रन की बरसात होती हुई नजर आ सकती है। कोलकाता में तेज गेंदबाजों की इकोनॉमी 10.74 जबकि स्पिनर्स की 9.31 रही है। यहां ज्यादातर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू चलते दिखा है। उम्मीद की जा सकती है कि ईडन गार्डन्स पर एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।
Advertisement
कैसा रहेगा कोलकाता में मौसम का मिजाज?
26 अप्रैल को कोलकाता के मौसम की बात करें तो अब समूते भारत में गर्मी अपना असर दिखा रही है और कोलकाता में भी पारा परवान चढ़ने लगा है। वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, यहां दिन का अधिकतम तापमान 41°C तक होगा, जो मैच शुरू होने के समय यानी शाम 7.30 बजे पारा गिरकर 36°C तक पहुंचेगा। आज यहां हवा में नमी का स्तर 30 फीसदी ही होगा, जबकि आज यहां ओस पड़ने के भी कोई आसार नहीं है क्योंकि पारा इतना नीचे नहीं पहुंचेगा, जहां मैदान पर ओस दिखाई दे।