IPL 2026: प्लेऑफ मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार Vaibhav Suryavanshi, कर डाला ऐसा ऐलान जो अबतक क्रिकेट के धुरंधर भी न कर सके

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जोश एकदम हाई है। इस बीच वैभव ने टी20 मैच को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

Follow :  
×

Share


वैभव सूर्यवंशी | Image: X/@rajasthanroyals

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीजन उनका बल्ला भी जमकर बोल रहा है। इधर, उनकी टीम प्लेऑफ में भी जगह बना चुकी है।

इस बीच वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल 'द स्विच' पर नजर आए। इस बीच एक सवाल के जवाब में वैभव ने ऐसा जवाब दिया कि T20 इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल सर्वोच्च स्कोर 175* के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ-साथ एक बड़ा ऐलान भी कर दिया।

टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं-वैभव सूर्यवंशी

केविन पीटरसन ने अपने यूट्यूब चैनल 'द स्विच' पर वैभव से पूछा कि क्या अपने अर्धशतकों का जश्न मनाना पसंद है, सूर्यवंशी, जिन्होंने 20 गेंदों से कम में अर्धशतक बनाने की आदत बना ली है?, इसके जवाब में वैभव ने कहा 'नहीं, इतना अधिक नहीं।' आगे ने वैभव कहा 'मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं। मैं गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं।'

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना लक्ष्य

वैभव इससे पहले ही भी कई बार बोल चुके हैं कि वो क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए 175* रन बनाए, उनका रिकॉर्ड तोड़ना है। आपको बता दें कि गेल के इस मैच में 66 गेंदों में 13 चौकों और 17 छक्कों की बदौलत 265.15 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 175 रन बनाए थे।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में वैभव

पिछले साल 14 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के आईपीएल में डेब्यू करने वाले वैभव इस सीजन 14 मैचों में 41.64 के औसत और 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 है। उन्होंने इस साल टूर्नामेंट में 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी भारतीय द्वारा एक आईपीएल सीजन में लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। वह गेल के 2012 सीजन में बनाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ सात छक्के दूर हैं।

अंडर-19 विश्व कप वैभव का प्रदर्शन

इस साल अंडर-19 विश्व कप में सूर्यवंशी सात मैचों में 62.71 के औसत और 169.49 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने एक शतक, तीन अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में रिकॉर्ड तोड़ 30 छक्के जड़े, जो 2022 के संस्करण में दक्षिण अफ्रीका के देवाल्ड ब्रेविस के 18 छक्कों से कहीं ज्यादा हैं। दरअसल, अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Orange Cap: लीग मैच के बाद ऑरेंज कैप में उलटफेर, टॉप-2 में दो GT के खिलाड़ी, वैभव-विराट कहां?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 18:30 IST