IPL 2026: Hardik Pandya ने उड़ाया Shubman Gill की दाढ़ी का मजाक, तो GT के कैप्टन ने दिया ऐसा रिएक्शन; Video वायरल
Hardik Pandya Reaction: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का दाढ़ी वाला लुक देखकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मजे लेते नजर आए।
Hardik Pandya’s reaction to Shubman Gill’s beard: मुंबई इंडियंस ने लगातार चार हार के बाद सीजन की 30वां मुकाबला आज 99 रनों से जीत लिया। इस अहम मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 199 का स्कोर किया। हालांकि 200 रनों के इस टारगेट को गुजरात की टीम चेज करने में असफल रही और 100 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई।
टॉस के दौरान का वीडियो वायरल
हालांकि छक्के-चौको की इस मुकाबले में टॉस क दौरान एक वाकया ऐसा आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, इस दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का दाढ़ी वाला लुक देखकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मजे लेते नजर आए।
शुभमन गिल ने अपनाया बियर्ड लुक
बता दें, शुभमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट या IPL में कभी भी बियर्ड वाला लुक नहीं रखा था। उन्हें हमेशा क्लीन शेव में ही देखा गया है। यहां तक कि मौजूदा आईपीएल सीजन की शुरुआत भी गिल ने अपने पुराने लुक के साथ ही की थी, लेकिन मसल स्पाज्म से उबरने के बाद जब गिल ने 8 अप्रैल को दुबारा IPL में एंट्री ली, तो उन्होंने अपना लुक चेंज कर दिया था।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गिल ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि उन्होंने क्लीन शेव के बजाय उन्होंने बियर्ड लुक रखा हुआ था। तब से शुभमन गिल ने यही बियर्ड वाला लुक ही अपना रखा है और इसी वजह से जब उन्हें हार्दिक पांड्या ने देखा तो मजेदार रिएक्शन दिया।
ऐसा रहा हार्दिक पांड्या का रिएक्शन
GT vs MI मैच के टॉस से पहले जब शुभमन गिल (Shubman Gill) को हार्दिक पांड्या ने देखा तो अलग ही रिएक्शन दिया। हार्दिक अपनी ठोड़ी पर हाथ रखकर शुभमन की दाढ़ी की तरफ इशारा करते हुए कुछ मजाकिया अंदाज में बात कर रहे हैं, जैसे “ये क्या नया लुक है यार” या “दाढ़ी तो बढ़िया आ गई” वाला स्टाइल।
उनके चेहरे पर मुस्कान और हाथों के जेस्चर से साफ लग रहा है कि वो शुभमन के बियर्ड लुक के मजे ले रहे थे लेकिन उनका इरादा बिलकुल भी गलत नहीं था। वह सिर्फ दोस्ताना अंदाज में ऐसा कर रहे थे। वीडियो के अंत में हार्दिक ने शुभमन के सिर पर प्यार से हाथ रखा और गले भी लगाया, जो दिखाता है कि ये मजाक प्यार भरा था, न कि कोई नेगेटिव।
इस वायरल वीडियो के बाद कुछ फैंस इसे मजाक उड़ाना कह रहे हैं, लेकिन कई लोग मान रहे हैं कि हार्दिक पांड्या वास्तव में शुभमन गिल की दाढ़ी वाले लुक को लेकर प्रशंसा कर रहे थे।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 20 April 2026 at 23:47 IST