Summer Special Trains: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस गर्मी भारी भीड़ से मिलेगा छुटकारा, रेलवे चलाएगा 18,262 समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Summer Special Trains: भारतीय रेलवे ने गर्मियों की भीड़ से परेशान यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने अब 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच 18,262 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है, जिससे वेटिंग लिस्ट कम होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Railways Summer Special Trains
Indian Railways Summer Special Trains | Image: X

Indian Railways Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने या यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर दी है। ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को देखते हुए रेलवे ने अपनी कमर कस ली है। आगामी तीन महीनों के लिए रेलवे प्रशासन ने देशभर में कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।

इससे यात्रियों को भीड़ से निजात मिलेगा और उनका सफर आरामदायक हो सकेगा। यह विशेष रेल सेवा 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा एक्शन

रेलवे की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस तीन महीने की अवधि के दौरान कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो अपनी यात्रा के दौरान कुल 18,262 चक्कर (ट्रिप्स) लगाएंगी। इन ट्रेनों में से 660 ट्रेनों की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसके तहत 11,294 ट्रिप पहले से ही बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। रेलवे का यह कदम उन यात्रियों के लिए वरदान है, जो त्यौहारों और छुट्टियों के सीजन में टिकट की मारामारी से परेशान रहते हैं। 

सभी जोन में बेहतर कनेक्टिविटी का प्रयास

इस व्यापक योजना के तहत भारतीय रेलवे ने देश के सभी प्रमुख रेलवे जोनों को शामिल किया है ताकि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को संतुलित रखा जा सके। रेलवे का पूरा प्रयास है कि देश के बड़े शहरों से लेकर छोटे स्टेशनों तक यात्रियों की आवाजाही को सुगम और निर्बाध बनाया जाए। 

Advertisement
  • दक्षिण मध्य रेलवे इस मामले में सबसे अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिसने 124 ट्रेनों (1,184 ट्रिप) को मंजूरी दी है और 76 ट्रेनों (324 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की है। 
  • पश्चिम रेलवे ने 106 ट्रेनों (2,078 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 92 ट्रेनों (1,667 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे ने क्रमशः 76 ट्रेनों (2,245 ट्रिप) और 62 ट्रेनों (1,878 ट्रिप) को मंजूरी दी है।
  • उत्तर रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,090 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (1,535 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • मध्य रेलवे ने 74 ट्रेनों (3,082 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 70 ट्रेनों (2,238 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।
  • दक्षिण रेलवे ने 72 ट्रेनों (558 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (133 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है। 
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 64 ट्रेनों (2,711 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (1,060 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 54 ट्रेनों (1,163 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 46 ट्रेनों (688 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने 52 ट्रेनों (814 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 34 ट्रेनों (477 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 28 ट्रेनों (410 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (88 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 28 ट्रेनों (408 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (192 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • ईस्टर्न रेलवे ने 24 ट्रेनों (392 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 10 ट्रेनों (276 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने 24 ट्रेनों (220 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 20 ट्रेनों (141 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 20 ट्रेनों (276 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (250 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 10 ट्रेनों (122 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 8 ट्रेनों (70 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे ने 76 ट्रेनों (509 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (277 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी कर दी गई है।

कैसे मिलेगा यात्रियों को फायदा

इस बड़े पैमाने पर ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को न केवल कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि यात्रा का तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। व्यस्त मार्गों पर इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से वेटिंग लिस्ट में भारी कमी आएगी और यात्रियों को यात्रा का एक पक्का और आरामदायक विकल्प उपलब्ध होगा। 

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले अधिकृत वेबसाइट, ऐप या रेलवे काउंटर पर जाकर इन विशेष ट्रेनों की समय-सारणी और उपलब्धता की जांच कर लें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे भीड़ बढ़ने से पहले ही अपनी टिकट बुक कराएं, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ और असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  West Bengal Election 2026: 'TMC राम भक्तों पर करती है अत्याचार और दुर्गा पूजा...', ममता के गढ़ में गरजे CM योगी, अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड