अपडेटेड 26 September 2024 at 11:37 IST
हार्दिक, रोहित या ईशान... किसकी कुर्बानी देगा मुंबई इंडियंस? IPL के इस नियम ने बढ़ा दी टेंशन
IPL 2025 रिटेंशन में मुंबई इंडियंस की बढ़ सकती है। रोहित, हार्दिक पांड्या, बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार में से किसकी देगी कुर्बानी Mumbai Indians?
IPL 2025 Retention, Mumbai Indians: आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होगा। जिसमें अगर रिटेंशन नियम को लागू करने की मुहर लगती है तो मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीसीसीआई के रिटेंशन नियम के अनुसार हर फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिल सकती है। जिसमें 3 भारतीय खिलाड़ी और 2 विदेशी शामिल रह सकते हैं।
अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। क्योंकि टीम के साथ पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम की जान है। जैसे- रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव। अगर मुंबई इंडियंस के सामने 3 भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम आता है तो किस खिलाड़ी को एमआई अपने साथ आगे रखेगी और किस खिलाड़ी की सफर खत्म हो जाएगा, ये बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।
मुंबई ने रोहित से छीनी कप्तानी
पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीन कर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी जो उस वक्त एमआई का हिस्सा भी नहीं थे। हार्दिक आईपीएल 2022 से गुजरात टाइटंस के कप्तान थे लेकिन मुंबई इंडियंस ने एकदम से रोहित शर्मा से कप्तानी छीनते हुए हार्दिक को सौंप दिया। हालांकि पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।
किस खिलाड़ी की कुर्बानी देगी मुंबई इंडियंस?
मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और ईशान किशन टीम की जान माने जाते हैं। एमआई के लिए इन सब में से किसी को भी खोना बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ समय पहले सूर्यकुमार यादव को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये दावा किया गया था कि सूर्यकुमार यादव अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दोबारा से जुड़ सकते हैं।
किस फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव?
हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अगर केकेआर सूर्यकुमार यादव को बतौर कप्तान टीम में शामिल करती है तो अय्यर के फैंस के लिए ये निराशाजनक खबर हो सकती है।
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
ये भी पढ़ें- काव्या मारन को भा गए रोहित शर्मा! IPL 2025 में अपनी जेब ढीली करने को तैयार, पैट कमिंस का क्या होगा? | Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 26 September 2024 at 11:37 IST