अपडेटेड 21 September 2024 at 18:16 IST
काव्या मारन को भा गए रोहित शर्मा! IPL 2025 में अपनी जेब ढीली करने को तैयार, पैट कमिंस का क्या होगा?
IPL 2025: अगर रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किया जाता है तो सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ना चाहेंगी।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025: आईपीएल 2025 शुरु होने में अभी समय है लेकिन उसको लेकर फैंस के बीच खासा क्रेज देखने को मिल रहा है क्योंकि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होगा। मेगा ऑक्शन में कुछ फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी तो कुछ खिलाड़ी नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी।
आईपीएल 2025 से पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से रिलीज किया जा सकता है। अगर रोहित को मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किया जाता है तो सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ना चाहेंगी। इसके लिए वे अपनी जेब ढीली करने को भी तैयार है।
सनराइजर्स में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रनरअप रही थी। एसआरएच की कप्तानी पैट कमिंस ने की थी। पैट कमिंस को खरीदने के लिए काव्या मारन ने 20.25 करोड़ रूपए खर्च किए थे। ‘द क्रिकेट लाउंज’ की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद भारतीय कप्तान को टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती है।
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा नहीं थे मुंबई इंडियंस के कप्तान
मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल ट्रॉफी जितवाने वाले रोहित शर्मा से आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी गई थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का 17वां सीजन काफी खराब रहा था। एमआई सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बनीं थी।
Advertisement
काव्या मारन को भा गए हैं रोहित?
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद से टीम कोई भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में काव्या मारन अपनी टीम को खिताब जितवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।
रोहित शर्मा का आईपीएल प्रदर्शन
रोहित ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 257 मैच खेले हैं और 29.72 की औसत से 6,628 रन बनाए हैं। इसमें उनके दो शतक और 43 अर्धशतक भी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित आईपीएल के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।
Advertisement
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 21 September 2024 at 18:11 IST