IPL 2026: मुंबई को लगा बड़ा झटका, RCB के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक-सूर्यकुमार हुए बाहर? सामने आया अपडेट

Hardik Pandya and Suryakumar Yadav: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, जिससे ऐसे कयास लगने शुरू हो गए कि दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं।

Follow :  
×

Share


RCB के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक-सूर्यकुमार हुए बाहर? | Image: ipl

Hardik Pandya and Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 में अपना 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ रविवार, 10 मई को रायपुर में आमने-सामने होंगी, लेकिन मैच से पहले टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया।

हार्दिक और सूर्यकुमार को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या दोनों बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो जाएंगे? बता दें कि मुंबई ने पिछला मुकाबला 04 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेला था। इस मुकाबले में हार्दिक टीम से बाहर थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आए थे। ऐसे में दोनों के बाहर होने से टीम का बड़ा झटका लग सकता है। सवाल यह भी है कि दोनों की गैरमौजूदगी में MI की कप्तानी कौन करेगा? 

RCB के खिलाफ क्या नहीं खेलेंगे हार्दिक-सूर्यकुमार?

मुंबई का अगला मैच बेंगलुरु 10 मई को रायपुर में है। इस बीच रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ रायपुर ट्रैवल नहीं किया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वो RCB के खिलाफ नहीं खेल सकते हैं।

वहीं, हार्दिक के बाद सूर्यकुमार यादव के खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार कुछ पारिवारिक कारणों के कारण 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रह सकते हैं।

मुंबई की कप्तानी कौन करेगा?

अब सवाल उठता है कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव बाहर होते हैं, तो टीम की कप्तानी कौन करेगा? ऐसे में कई रिपोर्ट्स के अनुसार यह कहा जा रहा है कि दोनों के गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को कप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है। आपको बता दें कि रोहित के नेतृत्व में भी मुंबई पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी।

मुंबई इंडियंस का फॉर्म खराब

आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस की तरफ से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुंबई ने सीजन में 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमें टीम ने 3 में जीत दर्ज की है। बाकी के 7 मैचों में हार का सामना किया है। टीम के पास फिलहाल 6 प्वाइंट्स हैं। ऐसे में टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: छक्कों का 'ट्रिपल हंड्रेड' लगाने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा, टी20 क्रिकेट में बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 May 2026 at 18:32 IST