कोहली के आलोचकों को गांगुली ने दिखाया आईना, IPL का जिक्र कर कहा- ‘विराट 40 गेंदों पर…’
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने IPL में विराट कोहली की बैटिंग को लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने विराट की काबिलियत पर बात की है।
- खेल समाचार
- 3 min read
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन काफी अहम है। IPL 2024 के ठीक बाद क्रिकेट के मेगा इवेंट T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ऐसे में IPL का ये सत्र काफी खास हो जाता है। सभी टीमें और खिलाड़ी से IPL 2024 को T20 वर्ल्ड कप की फाइनल तैयारी के तौर पर देख रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को लेकर भी चर्चा जारी है।
अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को लेकर टीम इंडिया में किसे जगह मिलेगी और किसे नहीं, इस पर काफी बातें हो रही हैं। वहीं इस बार विराट कोहली (Virat Kph) के रोहित शर्मा के साथ ओपन करने की भी चर्चा तेज है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग विराट की बैटिंग पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर डिबेट हो रही है। कहा जा रहा है कि एक तरफ ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाज 39 गेंदों पर सेंचुरी ठोक रहे हैं तो वहीं कोहली 67 गेंदों पर शतक लगा रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कोहली के आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
कोहली के आलोचकों को गांगुली ने दिखाया आईना
पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कोहली की बैटिंग पर बात की और उनके विरोधियों को आईना दिखाया। इस दौरान गांगुली ने कहा-
कोहली 40 गेंदों पर शतक बनाने की काबिलियत रखते हैं। वो एक शानदार खिलाड़ी हैं। वो रन बनाना जानते हैं। सारी बात T20 क्रिकेट में निडर और आजादी के साथ खेलने की है। भारतीय टीम को बाहर जाकर हिटिंग करने की जरूरत है। रोहित, विराट, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या। ये सभी असाधारण प्रतिभा हैं और उनकी छक्के मारने की क्षमता जबरदस्त है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा क्या जरूरी?
इस दौरान गांगुली ने बताया कि भारत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या है। दादा ने कहा-
भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात बिना डरे खेलना है। T20 में उम्रदराज और युवाओं के लिए खेलने को लेकर कोई सख्त नियम नहीं है। जेम्स एंडरसन अभी भी टेस्ट खेलते हैं और टेस्ट में 30 ओवर गेंदबाजी करते हैं। एमएस धोनी अभी भी छक्के मारते हैं और दोनों 40 के पार हैं। छक्का मारना महत्वपूर्ण है।
T20 वर्ल्ड कप के लिए हालांकि गांगुली ने टीम इंडिया में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के बैलेंस की बात कही है। वहीं उन्होंने इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में कोहली के रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने की बात कही है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 22 April 2024 at 18:33 IST