IPL के बीच लखनऊ पहुंचे इस अंग्रेजी क्रिकेटर ने ऐसा क्या देखा कि CM योगी की जमकर की तारीफ

IPL में कल लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद लखनऊ से रवाना होते वक्त केविन पीटरसन ने कुछ ऐसा देखा, जिसके बाद उन्होंने CM योगी की जमकर तारीफ की।

 
Follow :
IPL के बीच इंग्लिश क्रिकेटर ने की CM योगी की तारीफ | Image: INSTAGRAM@kevinpietersen/ANI

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन रोमांचक गुजर रहा है। IPL 2024 में हर दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिससे फैंस का जोश और जुनून हाई दिख रहा है। IPL के इसी रोमांच के बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pieterson) ने यूपी के मुख्यमंत्री (UP CM) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की तारीफ की है। 

पीटरसन (Pieterson) ने IPL के दौरान लखनऊ में कुछ ऐसा देखा, जिससे वो गदगद हो गए और CM योगी की जमकर तारीफ कर दी। IPL में इंग्लिश कमेंट्री कर रहे पीटरसन ने CM योगी की तारीफ में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। 

लखनऊ एयरपोर्ट का कायाकल्प देख गदगद हुए पीटरसन

IPL में कल शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेला गया, जिसमें इंग्लिश कमेंट्री पेनल में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी मौजूद रहे। पीटरसन मैच के बाद जब लखनऊ से रवाना होने के लिए निकले तो उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा देखा, जिससे वो खुद को भारत और CM योगी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। दरअसल लखनऊ एयरपोर्ट का कायाकल्प देख पीटरसन गदगद हो गए। 

पीटरसन ने लखनऊ एयरपोर्ट पर एक तस्वीर ली और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। पीटरसन ने इस फोटो के साथ शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा-

लखनऊ के नए एयरपोर्ट टर्मिनल में 'स्ट्रीट ऑफ फ्लावर्स' वाकई में वर्ल्ड क्लास है। इस खूबसूरत राज्य के लिए सभी ने मिलकर क्या अविश्वसनीय काम किया है। मुझे यकीन है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पर बहुत गर्व होगा। भारत फलफूल रहा है। 

बता दें कि हाल ही में हुए G20 समिट (G20 summit) के लिए लखनऊ शहर को एक नया रूप दिया गया था। एयरपोर्ट से लेकर पुराने लखनऊ के चौक रूमी गेट तक शहर के हर एक कोने का कायाकल्प किया गया था। एयरपोर्ट से लेकर शहर की हर एक सड़क को फुलवारी से सजाया गया था। लखनऊ एयरपोर्ट के इस नए रूप को देखकर केविन पीटरसन काफी खुश हुए हैं और उन्होंने भारत और CM योगी की तारीफ की है। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup से पहले पाकिस्तान का बड़ा दांव, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले को बनाया हेड कोच

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 28 April 2024 at 16:51 IST