अपडेटेड 20 March 2026 at 20:13 IST

ईशान किशन के कप्तान बनते ही बन गया इतिहास, IPL में पहली बार हुआ ये 'महासंयोग', टूटा 19 साल का रिकार्ड

IPL 2026: ईशान किशन के सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनते ही आईपीएल के इतिहास में एक नया इतिहास देखने को मिला है। यह संयोग पिछले 18 संस्करण में कभी नहीं देखा गया। आईपीएल के 19वे संस्करण में सभी टीमों के कप्तान भारतीय है।

Follow :  
×

Share


ईशान किशन के कप्तान बनते ही रचा गया इतिहास | Image: Social media

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। आईपीएल का 19 वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 28 मार्च को होने वाला है। 

औसट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ईशान किशन को अपना टेंपरोरी कप्तान बनाया है। कमिंस चोटिल होने की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिसके चलते ईशान किशन को कप्तान बनाया गया। वहीं, SRH का उप-कप्तान अभिषेक शर्मा को बनाया गया है। 

ईशान किशन के कप्तान बनते ही आईपीएल के इतिहास में एक ऐसा महा-संयोग देखा गया, जो पिछले किसी भी आईपीएल के संस्करण में नहीं देखा गया। एक तरह से पिछले 19 साल का रिकार्ड टूट गया है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी होंगे।

2025 में पैट कमिंस एकमात्र विदेशी कप्तान

अगर आईपीएल सीजन 2025 के बारे में बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसका कप्तान एक विदेशी यानी पैट कमिंस थे। वहीं, 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस थे, लेकिन 2025 में RCB का कमान रजत पाटीदार के हाथों में आ गया।

10 आईपीएल टीम के 10 भारतीय कप्तान नजर आएंगे

आईपीएल के इतिहास को पलटकर देखा जाए तो किसी न किसी सीजन में किसी न किसी टीम का कप्तान विदेशी रहा है, लेकिन आईपीएल 2026 एक ऐसा संस्करण होने वाला है, जहां शुरुआती मैचों में आईपीएल की सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे। हालांकि, पैट कमिंस के आते ही सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी बदल सकती है।

आईपीएल 2026 सभी टीमों के कप्तान

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-ऋतुराज गायकवाड़
  • मुंबई इंडियंस (MI)- हार्दिक पंड्या
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)-रजत पाटीदार
  • गुजरात टाइटंस (GT)-शुभमन गिल
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)-अक्षर पटेल
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)-ईशान किशन
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)-ऋषभ पंत
  • राजस्थान रॉयल्स (RR)-रियान पराग
  • पंजाब किंग्स (PBKS)-श्रेयस अय्यर
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)-अजिंक्य रहाणे

ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: इंतजार खत्म हुआ! ओपनिंग मैच के लिए टिकट बुकिंग हुई शुरू, यहां जानें बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 20:13 IST