IPL इतिहास के वो 8 खिलाड़ी जिन्हें BCCI ने किया था बैन, लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय प्लेयर्स भी शामिल
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के बेन डकेट ने अपना नाम वापस ले लिया। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। बताया जा रहा है कि अब उनको IPL से बैन कर दिया जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का 19वां संस्करण रविवार यानी 28 मार्च से शुरू होने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी लीग में शुमार आईपीएल में लगभग हर देश के खिलाड़ियों शामिल होते हैं। आईपीएल शुरू होते ही कई खिलाड़ी चर्चा का विषय बन जाते हैं।
जैसे-इंग्लैंड के ओपनेर बेन डकेट, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल शुरू होने से पहले ही बेन डकेट ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेते ही बेन डकेट पर आगामी दो साल के लिए आईपीएल खेलने पर बैन लगाया जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बैन लगाया।
हरभजन सिंह-भारत
हरभजन सिंह और श्रीसंत वाला मामला आपको याद ही होगा। अगर नहीं है, तो आपको बता दें कि आईपीएल के पहले संस्करण (2008) में किंग्स इलेवन पंजाब की तरह से खेल रहे श्रीसंत को मुंबई इंडियंस में खेल रहे हरभजन सिंह ने थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद बीसीसीआई द्वारा हरभजन को सस्पेंड किया गया और बाद में उन्हें पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था।
मोहम्मद आसिफ-पाकिस्तान
साल 2008 में ही बीसीसीआई ने सिर्फ हरभजन सिंह को ही नहीं बल्कि, पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ को भी आईपीएल से बैन कर दिया गया था। दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी पेसर नंद्रोलोन नामक ड्रग के सेवन में शामिल पाए गए थे, जिसकी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें बैन कर दिया था। उस समय वो दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे थे।
रवींद्र जडेजा और प्रवीण तांबे-भारत
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2010 में बैन कर दिया गया था। वो आईपीएल 2010 में नहीं खेल पाए थे। बताया जाता है कि उस समय जडेजा ने अपनी फीस को लेकर सिर्फ राजस्थान रॉयल्स ही नहीं, बल्कि अन्य टीमों से भी सौदेबाजी की थी। इसलिए उन्हें टूर्नामेंट से बैन कर दिया गया था। जडेजा के अलावा, साल 2018 में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण तांबे को आईपीएल से बैन कर दिया गया था।
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ -ऑस्ट्रेलिया
आईपीएल में औसट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी बैन किया जा चुका है। दरअसल, डेविड वार्नर के अलावा, स्टीव स्मिथ भी बॉल टेम्परिंग विवाद में शामिल थे और उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बैन झेलना पड़ा। इसी वजह से डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए और स्टीव स्मिथ भी आईपीएल नहीं खेल पाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ल्यूक पोमर्सबैच को भी आईपीएल में बैन किया गया था।
हैरी ब्रूक और बेन डकेट-इंग्लैंड
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप के कप्तान हैरी ब्रूक को भी आईपीएल 2025 से पहले अगले दो साल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बैन कर दिया गया है। इस सीजन में आखिरी वक्त पर हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते बीसीसीआई ने बैन कर दिया। अब इस साल 2026 में बेन डकेट द्वारा आईपीएल से नाम वापस लेते ही उनके ऊपर भी बैन लग सकता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 27 March 2026 at 23:37 IST