RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में मचेगा शोर, RCB और SRH मैच से शुरू होगा IPL का महाकुंभ, कब और कहां देखें LIVE?
IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुरू होने वाला है। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। आइए जान लेते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगे। यह मैच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी। वहीं, SRH की टीम इस सीजन में एक नए कप्तान यानी ईशान किशन के नेतृत्व में मैदान पर उतरने वाली है। आईपीएल की शुरुआत में ही फैंस को एक रोमांचक शुरुआत की उम्मीद है। आइए जान लेते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
दोनों टीमें जीत से सीरीज का आगाज करना चाहेगी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम इस सीजन में अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी। रजत पाटीदार की अगुवाई में फैंस की नजरें विराट कोहली कोहली पर होगी। मैच में घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी टीम को मिल सकता है।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। ईशान किशन के नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इस मैच में फैंस की नजरें ईशान किशन के अलावा, अभिषेक शर्मा पर भी रहेगी। फैंस को एक रोमांचक शुरुआत की उम्मीद है।
RCB बनाम SRH कब और कहां देखें?
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार, 28 मार्च, को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैंस जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम में लाइव एक्शन देख सकते हैं।
Advertisement
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमैरियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, राशिख दर, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सत्विक देसवाल, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा।
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलील अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कमिंदु मेंडिस, क्रेन्स फुलेत्रा, ब्राइडन कार्से, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार टरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पेन, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी।