अपडेटेड 13 April 2025 at 23:34 IST
DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली कैपिटल्स का विजयी रथ, 12 रनों से हराकर हासिल की सीजन की दूसरी जीत
DC vs MI, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल की।
DC vs MI, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स ने 12 रनों से हराकर जीत हासिल की।
सांस रोक देने वाले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को न सिर्फ 12 रनों से मात दी बल्कि उनकी जीत का रथ भी रोक दिया। ये दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की पहली हार थी और मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत। पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली की टीम 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडिसंय 7वें स्थान पर पहुंच गई है।
तिलक वर्मा की शानदार पारी
बात करें मैच की तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 बनाए। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली। तिलक ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की पारी का हाल
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा 18, रिकन रिकल्टन 41, सूर्यकुमार यादव 40, तिलक वर्मा 59, हार्दिक पांड्या ने 2 रन बनाए। नमन धीर 38 रन और विल जैक्स 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विपराज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। मुकेश कुमार के हाथों 1 सफलता लगी।
206 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली का पहला विकेट 0 के स्कोर पर गिरा। जब जेक फ्रेजर-मैकगर्क बिना खाता खोले पवेलियन रवाना हो गए। इसके बाद दिल्ली की पारी को करुण नायर और अभिषेक पोरैल ने मिलकर संभाला।
करुण नायर का शानदार कमबैक
फाफ डु प्लेसिस के चोटिल होने के कारण दिल्ली की ओर से करुण नायर को खेलने का मौका मिला और करुण नायर ने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया। करुण ने 40 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रनों की शानदार पारी खेली। ये करुण नायर का आईपीएल कमबैक था और उन्होंने इसे कमबैक जैसा ही खेला।
दिल्ली कैपिटल्स का हाल
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेक फ्रेजर-मैकगर्क 0, अभिषेक पोरैल 33, करुण नायर 89, अक्षर पटेल 9, ट्रिस्टन स्टब्स 1, केएल राहुल 15, विपराज निगम 14, आशुतोष शर्मा 17, कुलदीप यादव 1 और मोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 April 2025 at 23:26 IST