अपडेटेड 22 April 2025 at 19:50 IST
इधर 17 साल का लड़का IPL 2025 में छक्के उड़ा रहा था, उधर स्टेडियम में बैठकर छोटा भाई फूट-फूटकर रो रहा था, दिल छू जाएगा ये VIDE
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में फैंस की नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर थी पर मैच की सारी लाइमलाइट 17 साल के आयुष म्हात्रे लूट ले गए।
IPL 2025, CSK vs MI: आईपीएल 2025 का एल क्लासिको मुकाबला, पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी की विजेता टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। मुकाबले में फैंस की नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर थी पर मैच की सारी लाइमलाइट को एक 17 साल का लड़का लूट गया।
ये 17 साल का खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू कर रहे आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) था। आयुष म्हात्रे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 15 गेंदों पर 32 रनों की शानार पारी खेलकर सभी को चौंका दिया। आयुष म्हात्रे एक ओर मैच में चौके-छक्के लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर स्टैंड्स में बैठे उनके कजिन ब्रदर फूट-फूटकर रो रहे थे।
आयुष म्हात्रे मे लूटी सारी महफिल
मुंबई का 17 साल का लोकल लड़का आयुष म्हात्रे जब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू कर रहा था तो उसने अश्विनी कुमार की गेंद पर 1 चौका और दो लगातार छक्के लगाए। जहां एक ओर चेन्नई के बड़े से बड़े सूरमा मैच में फेल हो गए थे वहां इस 17 साल के लड़के ने मुंबई के गेंदबाज की पिटाई कर मैदान में थोड़ी देर के लिए गेंदबाजों में खौफ का माहौल भर दिया था।
एक ओर जहां आयुष म्हात्रे अश्विनी कुमार की गेंद पर बैक टू बैक सिक्स लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर स्टैंड्स में बैठे उनके कजिन ब्रदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका भाई स्टैंड्स में आयुष म्हात्रे की पारी देखकर खुशी से फूट-फूटकर रोने लगा। इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
बात करें मुकाबले की तो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से हराया था। मुंबई इंडियंस की ओर से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा को इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 22 April 2025 at 19:50 IST