अपडेटेड 12 April 2025 at 16:08 IST

GT vs LSG: ऋषभ पंत की बढ़ी टेंशन, टीम का सबसे धाकड़ बल्लेबाज बाहर, अचानक बेटी की बिगड़ी तबियत

GT vs LSG: आईपीएल 2025 का कारवां 26वें मैच तक पहुंच चुका है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है।

Follow :  
×

Share


मिचेल मार्श की बेटी बीमार | Image: iplt20.com

GT vs LSG: आईपीएल 2025 का कारवां 26वें मैच तक पहुंच चुका है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। पॉइंट्स टेबल के शिखर पर मौजूद शुभमन गिल एंड कंपनी जीत के मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी, लेकिन LSG भी उन्हें चुनौती देने को तैयार है।

इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला तो किया, लेकिन उन्होंने जैसे ही प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी दी स्टेडियम में मौजूद फैंस हैरान हो गए। पंत ने बताया कि मिचेल मार्श ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

मिचेल मार्श की बेटी बीमार

आईपीएल 2025 में मिचेल मार्श का बल्ला आग उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैचों में 53.00 की औसत से 265 रन बनाए हैं। हालांकि, मार्श गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे क्योंकि अचानक उनकी बेटी की तबियत खराब हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान इस बात की जानकारी दी।

हिम्मत सिंह को मिला मौका?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव हुआ। मिचेल मार्श की जगह टीम मैनेजमेंट ने दिल्ली के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी हिम्मत सिंह को जगह दी है। बता दें कि 28 वर्षीय हिम्मत सिंह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक 55 टी20 मैच खेले हैं और 5 अर्धशतक की मदद से 917 रन बनाए हैं।

GT vs LSG: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई

इसे भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ को 'बलि का बकरा' बनाया गया? MS Dhoni के कप्तान बनते ही सामने आया ऐसा VIDEO, मच गया कोहराम!


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 16:08 IST