अपडेटेड 15 March 2026 at 21:05 IST

IPL 2026: कब रिलीज होगा IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज? चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही BCCI उपाध्यक्ष ने दिया जवाब

IPL 2026 Schedule 2nd Phase: भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव का ऐलान कर दिया है। अब क्रिकेट फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल कब जारी होगा। अब इसपर BCCI उपाध्यक्ष ने जवाब दिया है।

Follow :  
×

Share


कब रिलीज होगा IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज? | Image: Social media

IPL 2026 Schedule 2nd Phase: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के पहले फेज का शेड्यूल आ चुका है, जिसमें शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया था। अब टूर्नामेंट के दूसरे चरण के शेड्यूल को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा अपडेट दिया है। हालांकि, इससे पहले राजीव शुक्ला के कहा था कि देश के कई राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा, तो दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि दूसरे फेज का शेड्यूल कब जारी होगा।

IPL शेड्यूल के दूसरे फेज पर क्या बोले राजीव शुक्ला?

चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पश्चिम बंगाल सहित असम के अलावा, तीन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों के चलते ही आईपीएल (IPL) का शेड्यूल अलग-अलग फेज में जारी करने का प्लान बनाया गया था। अब चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा 'चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चार स्थानों पर एक ही चरण में और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। अब, आईपीएल का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।' हालांकि, उन्होंने तारीख या समय नहीं बताया कि कब जारी होगा।

चुनावी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था अहम-राजीव शुक्ला 

5 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान होने से पहले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि 'अगर शेड्यूल की आज घोषणा हो जाती है, तो हमारे लिए ये राहत की बात है, क्योंकि तब हम पूरा IPL का शेड्यूल जारी कर पाएंगे, क्योंकि उन राज्यों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तभी उपलब्ध हो सकती है। अगर आज चुनावों की तारीखों की घोषणा हो जाती है, तो हम आज ही इसकी घोषणा कर सकते हैं।'

15 दिन के शेड्यूल का ऐलान

BCCI ने अभी सिर्फ 15 दिन के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। इन 15 दिनों में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। पहले इसके तहत पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया है। वहीं, पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछली विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा।

ये भी पढ़ें: RCB के स्टार गेंदबाज ने गुप-चुप तरीके से की शादी, क्रिकेटर पर लग चुका है यौन उत्पीड़न का आरोप, जानिए कौन हैं पत्नी श्वेता पुंडीर?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 21:05 IST