IPL 2025: मनमानी करने पर BCCI ने दी बड़ी सजा, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, चौंकाने वाली वजह
IPL 2025: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर आईपीएल में खेलने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रूक पर ये बैन 2 साल के लिए है।
IPL 2025: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिकेट लीग IPL के 18वें सीजन का आगाज होने वाला है। मेगा इवेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स को करारा झटका लगा है। बीसीसीआई द्वारा बनाए गए नियम तोड़ने के बाद इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज को आईपीएल में 2 साल के लिए बैन कर दिया गया है। मेगा ऑक्शन से पहले ही BCCI ने नियम में बड़ा बदलाव किया था, अब उसे तोड़ने की पहली सजा भी मिल गई है।
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर आईपीएल में खेलने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रूक पर ये बैन 2 साल के लिए है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा रिस्क लेते हुए हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा था, लेकिन इंग्लिश खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी को चूना लगा दिया। ब्रूक ने आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी कि वो आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे।
हैरी ब्रूक पर लगा 2 साल का प्रतिबंध
इंग्लैंड के उभरते हुए सितारे हैरी ब्रूक ने लिखा कि मैंने आगामी आईपीएल से हटने का बहुत कठिन निर्णय लिया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें माफ नहीं किया और अगले दो साल के लिए आईपीएल में खेलने से रोक लगा दी है।
BCCI ने हैरी ब्रूक को दी सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुने जाने के बावजूद आईपीएल 2025 से बाहर होने के कारण हैरी ब्रूक को IPL से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को सजा के बारे में सूचित कर दिया है। ब्रूक अपने फैसले के बाद अगले दो साल तक आईपीएल नीलामी में भाग नहीं ले पाएंगे।
यह निर्णय आईपीएल की संचालन संस्था की तरफ से शुरू किए गए नए नियम के अनुसार लिया गया है। जिसके मुताबिक कोई भी खिलाड़ी जो नीलामी में पंजीकरण करता है और चुने जाने के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध कर देता है, उसे 2 सीजन के लिए टूर्नामेंट और मेगा ऑक्शन में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
बता दें कि हैरी ब्रूक आईपीएल 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन अपनी दादी के निधन के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। 2023 में ब्रूक सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे।
इसे भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के बाद सानिया मिर्जा ने जीता दिल, रमजान में ऐसा क्या किया? तस्वीर देख फैंस हुए हैरान
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 March 2025 at 22:04 IST