अपडेटेड 25 March 2025 at 07:22 IST
65 रन पर 5 विकेट... दिल्ली के हाथ से फिसल गया था मुकाबला, लखनऊ के जबड़े से कैसे छीनी जीत? ये रहा मैच का टर्निंग पॉइंट
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने मिलकर पूरा खेल ही पलट दिया। दिल्ली ने एक विकेट से जीत हासिल की।
IPL 2025, LSG vs DC: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) और विपराज निगम ( Vipraj Nigam) की पार्टनरशिप ने लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का बड़ा स्कोर दिल्ली के सामने रखा था। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथों से फिसल गया पर मैच में आशुतोष ने विपराज निगम के साथ मिलकर पूरा खेल ही पलट दिया।
आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने कराई दिल्ली कैपिटल्स की वापसी
दिल्ली कैपिटल्स न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 210 रनों का टारगेट रखा। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। 2 रन पर टीम के दो विकेट गिर गए। एक वक्त तो हालात ये हो गए थे कि दिल्ली कैपिटल्स ने 65 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे। पर आशुतोष शर्मा ने विपराज निगम के साथ शानदार पार्टनरशिप कर दिल्ली को एक विकेट से जीत दिलाई।
क्या रहा मैच का टर्निंग पॉइंट?
आशुतोष शर्मा और विपराज निगम की पार्टनरशिप ने पहले तो दिल्ली कैपिटल्स की पारी में थोड़ा ठहराव लाया। शुरुआत विपराज ने की उन्होंने एक ओर से लखनऊ के खिलाफ अटैक करना जारी रखा और आईपीएल डेब्यू पर 15 बॉल पार 39 रन बनाकर दिल्ली की खेल में वापसी कराई। जब विपराज निगम आउट हुए तो आशुतोष ने मोर्चा संभाला और दिल्ली कैपिटल्स को हारी हुई बाजी जितवा दी।
आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया बड़ा झटका
आशुतोष शर्मा किसी समय में डिप्रेशन के मरीज हुआ करते थे पर आज उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखकर विरोधी टीम को डिप्रेशन आता होगा। आशुतोष ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर एक बार फिर ये बात साबित कर दी वे लंबी रेस के घोड़े हैं। आशुतोष शर्मा ने 66 रनों की पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 25 March 2025 at 07:22 IST